Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
Hair care Tips: गिरते बालों ने कर रखा है परेशान, तो इस्तेमाल करें फिश ऑयल
बालों का झड़ना आज के समय में एक बेहद ही आम समस्या है। खान-पान से लेकर अत्यधिक तनाव आपके बालों की सेहत पर विपरीत प्रभाव डालता है। जिसके कारण बाल बहुत अधिक पतले होने लगते हैं। लगातार झड़ते बालों के कारण व्यक्ति का परेशान होना लाजमी है।
हालांकि, अगर आप एक आसान तरीके से हेयर फॉल की समस्या को दूर करके बालों की रिग्रोथ करना चाहते हैं तो ऐसे में फिश ऑयल का इस्तेमाल करना काफी अच्छा रहा है। फिश ऑयल ओमेगा 3 फैटी एसिड का एक समृद्ध स्रोत है। जब आप इसे स्कैल्प पर लगाते हैं तो यह ना केवल बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है, बल्कि रूसी से भी लड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको फिश ऑयल से मिलने वाले हेयर बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं-

फिश ऑयल क्या है?
फिश ऑयल के फायदे जानने से पहले आपको इसके बारे में भी जान लेना चाहिए। फिश ऑयल टूना, मैकेरल, साल्मन और सार्डिन जैसी मछलियों से निकाला जाता है। यह एक पॉपुलर डायटरी सप्लीमेंट है, जो ओमेगा 3 में उच्च है। चूंकि यह शरीर द्वारा निर्मित नहीं होता है, इसलिए इसे आहार के जरिए लेना बेहद जरूरी है।
ओमेगा 3 के अलावा फिश ऑयल में विटामिन ए, विटामिन डी, सेलेनियम और रेटिनॉल सहित कई आवश्यक विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो हेयर हेल्थ का ख्याल रखते हैं। यह बाजार में कैप्सूल या लिक्विड के रूप में मिलता है।
फिश ऑयल हेयर लॉस को कैसे रोकता है?
फिश ऑयल को हेयर केयर रूटीन में शामिल करने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। मसलन-
• फिश ऑयल हेयर फॉलिकल्स में ब्लड की सप्लाई को बढ़ाता है। चूंकि यह स्कैल्प को कई पोषक तत्व प्रदान करता है, जिससे हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है।
• लगातार फिश ऑयल का इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों हेयर ग्रोथ साइकल इंप्रूव होता है। जिसके कारण ना केवल बालों का झड़ना कम होता है, बल्कि बालों की ग्रोथ भी स्पीडअप होती है।
• फिश ऑयल में मौजूद ओमेगा-3 हेयर डेंसिटी को इंप्रूव कर सकता है। जिसके चलते गंजेपन के लक्षण रिवर्स होते हैं और ऐसे में बालों के झड़ने की समस्या काफी हद तक दूर होती है।
• फिश ऑयल का एक लाभ यह भी है कि यह बालों के शाफ्ट की थिकनेस को बढ़ाता है। जिसके कारण आपके बाल अधिक थिक नजर आते हैं और ऐसे में सिर पर अधिक बाल होने का आभास होता है।
• फिश ऑयल सप्लीमेंट स्कैल्प और हेयर फॉलिकल्स के इंफेक्शन से बचाव में मददगार है। इस इंफेक्शन के चलते बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है।
• यह स्कैल्प में होने वाली जलन और डैंड्रफ को कम करता है। डैंड्रफ के कारण हेयर लॉस होना नॉर्मल है, लेकिन जब डैंड्रफ कम होता है तो इससे हेयर हेल्थ भी सुधरती है।
• फिश ऑयल में मौजूद ओमेगा-3 सूखी स्कैल्प को ना केवल कंडीशन करता है, बल्कि उसे पर्याप्त पोषण भी देता है। जिसके चलते आपके बाल अधिक मजबूत और हेल्दी बनते हैं।
• कुछ लोग स्टाइलिश दिखने के चक्कर में केमिकल्स व हीट बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे बाल काफी डैमेज होते हैं और हेयर फॉल शुरू हो जाता है। लेकिन फिश ऑयल केमिकल या हीटिंग उपकरणों के दैनिक उपयोग के कारण होने वाले बालों के नुकसान की भी मरम्मत करता है।



Click it and Unblock the Notifications
