Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बेजान स्किन पर ग्लो पाने के लिए ट्राई करें ये वेजिटेबल आइस
ब्यूटी के लिए स्किन केयर कितना महत्वपूर्ण है। यह तो आप जानती ही हैं। इसके लिए आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स या घरेलू हर्बल सामग्रियों तक ही सीमित है। इनसे निखार जरूर मिलता है, पर जेब जरूर ढीली होती है। आप बर्फ को भी ब्यूटी रिजीम में शामिल कर सकती हैं। यह सुनने में अजीब लग रहा होगा, लेकिन जब आप इसका प्रयोग करेंगी, तब जानेंगी कि बर्फ से शानदार निखार मिलता है। और तो और यह मौसम भी मुफीद है बर्फ के प्रयोग के लिए। जानते हैं बर्फ में छिपे ब्यूटी सीक्रेट्स।

1. बनाएं वेजिटेबल बर्फ
पानी वाली बर्फ में अलग है वेजिटेबल बर्फ। इसके लिए आलू, खीरा और टमाटर का प्रयोग उम्दा रहता है। ये तीनों सब्जियां स्किन के लिए कितनी अच्छी हैं। इससे तो आप वाकिफ हैं। इसे बनाने के लिए आलू, खीरा और टमाटर का पेस्ट लेकर आईस ट्रे में जमा कर क्यूब बना लें। साफ चेहरे पर हल्के हाथों से ये क्यूब त्वचा पर मलें। ऐसा नियमित करने से ओपन पार्स व टैनिंग की समस्या समाप्त हो जाती है।
2. बेहतरीन टोनर व क्लींजर
आप स्किन टोनर व क्लींजर बाजार से खरीदती हैं। जरूर महंगा पड़ता होगा। कितना भी कोशिश करें कि केमिकल से बचें, पर कुछ न कुछ तो उनमें जरूर होता होगा। इसका सस्ता और असरदार उपाय है बर्फ। इसका इस्तेमाल काफी असान है। बस फ्रिजर में बर्फ के कुछ क्यूब निकालें और हल्के हाथों से इसे चेहरे पर रगड़ें। 20 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद पानी से धो लें। कम से कम दिन में एक बार जरूर करें। यह त्वचा के लिए बेहतरीन क्लेंजर और टोनर का काम करता है। अगर आपकी त्वचा सूखी है तो पानी में कुछ बूंदे बादाम का तेल या आधा चम्मच बादाम का पेस्ट मिलाकर बर्फ जमाएं।
3. लेमन वाली बर्फ
लेमन वाली बर्फ की चुस्कियां नहीं लेनी। यह ऑयली स्किन वालों के लिए रामबाण है। इसे बनाने के लिए पानी में नीबू का रस व ओडीकोलन डालकर बर्फ जमाएं। इस बर्फ को त्वचा पर रगड़ें। इससे स्किन से एक्सेस ऑयल निकल जाएगा। इस बर्फ को बगलों में भी रगड़ सकते हैं। पसीने की दुर्गंध से छुटकारा मिलेगा।
4. पैची स्किन को इवन करें
बहुतेरों की सनबर्न के कारण त्वचा पैची हो जाती है। स्किन पर पैच के निशानों से स्किन टोन अनईवन हो जाता है। इसके लिए उम्दा है एलोवेरा बर्फ। इसे लेमन बर्फ की तरह ही बनाना है। इसमें एसेंशल भी मिल सकते हैं। एक क्यूब लेकर त्वचा, गर्दन, कोहनी पर रगड़ें, 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। त्वचा से डार्क सेल्स और टैनिंग निकल जाएगी। सबसे खास है कि क्यूब बनाने के लिए आरओ का पानी इस्तेमाल करें। कारण हार्ड वॉटर से त्वचा पैची हो सकती है।
5. पफी आईज
अगर आपकी आंखें पफी हो रही हैं तो दूध और ग्रीन टी से आईस क्यूब पैक बनाएं। ग्रीन टी बनाकर इसे आईस ट्रे में रखें। जब जरूरत हो आंखों पेर लगाएं। साफ तौलिए से त्वचा को सुखा लें।
6. बर्फ से एक्ने क्योर
आइस क्यूब एक्ने पोर्स पर भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इनका इस्तेमाल से एक्ने की समस्या के लिए किया जा सकता है। ये त्वचा पर लालिमा और सूजन को दूर करते हैं। आइस क्यूब लगाने से पहले चेहरे को पानी से धोकर अच्छी तरह साफ कर लें। कुछ समय के लिए आईस क्यूब का लगातार इस्तेमाल करें, इसके बाद नियमित रूप से इस्तेमाल करें।
7. वैक्सिंग के बाद
महिलाएं वैक्सिंग का इस्तेमाल करती हैं, आजकल पुरूष भी इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। यह शरीर से अवांछित बाल हटाने का अच्छा तरीका है। लेकिन वैक्सिंग के साथ त्वचा की देखभाल जरूरी है। खासतौर पर अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो आइस क्यूब बहुत अधिक फायदेमंद हो सकते है। वैक्सिंग के बाद त्वचा पर आइस क्यूब रगड़ें, इससे त्वचा की लालिमा कम होगी और आराम मिलेगा।
8. मेकअप की शुरुआत
उमस भरे मौसम में मेकअप करने और फाउंडेशन लगाने से पहले आइस क्यूब का इस्तेमाल किया करने से मेकअप लम्बे समय तक टिका रहता है। अपने त्वचा को साफ करें, रूई से एस्ट्रिजेंट टोनर लगाएं। इसके बाद आइस क्यूब को एक साफ कपड़े में लपेट कर कुछ सैकण्ड्स के लिए चेहरे पर लगाएं। आइस क्यूब का इस्तेमाल कभी भी 15 मिनट से ज्यादा समय के लिए नहीं करें।
>



Click it and Unblock the Notifications
