Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Mehndi Oil Benefits: जड़ों की मजबूती के लिए बालों में लगाएं मेहंदी का तेल, पतले बाल भी होंगे घनेदार
बालों की केयर करने के लिए हम सभी ऑयलिंग जरूर करते हैं, लेकिन आप किस तेल को चुनते हैं, यह काफी अहम् है। ऐसे में अगर आप मेहंदी के तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको बहुत फायदे मिलते हैं। मेहंदी के तेल को हिना ऑयल भी कहा जाता है।
मेहंदी के तेल को मेहंदी के पौधे की पत्तियों से तैयार किया जाता है। यूं तो मेहंदी का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है, लेकिन इसके ऑयल को अमूमन हेयर केयर रूटीन में शामिल किया है। यह आपकी हेयर हेल्थ को बेहतर बनाने के साथ-साथ उसके टेक्सचर को इंप्रूव करने यहां तक कि इसे नेचुरली कलर देने में मददगार है।

ऐसा माना जाता है कि मेहंदी कई तरह की हेयर प्रॉब्लम्स जैसे हेयर फॉल, स्पिल्ट एंड्स यहां तक कि रूसी को भी दूर करने में मददगार है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मेहंदी ऑयल और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं-
मेहंदी ऑयल क्या है?
मेहंदी ऑयल वास्तव में एक एसेंशियल ऑयल है, जिसे मेहंदी की पत्तियों की मदद से तैयार किया जाता है। यह एक सुगंधित तेल है, जिसे वैज्ञानिक रूप से लॉसनिया इनर्मिस के रूप में जाना जाता है। मेंहदी के पौधे की पत्तियों में लाल-नारंगी रंग होता है और जब इसे पीसकर तेल निकाला जाता है तो इससे बालों को बहुत लाभ मिलता है।
बालों को करें कंडीशन
अगर आप नेचुरल तरीके से अपने बालों को कंडीशन और हाइड्रेट करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको मेहंदी के तेल को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करना चाहिए। जब बालों में मेहंदी ऑयल लगाया जाता है तो इससे वे अधिक स्मूथ हो जाते हैं। खासतौर से, अगर आपके बाल रूखे व कर्ली हैं तो ऐसे में मेहंदी के तेल का इस्तेमाल करना अच्छा आइडिया है।
हेयर ग्रोथ के लिए फायदेमंद
जब मेहंदी ऑयल से बालों की मसाज की जाती है तो इससे हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं। साथ ही साथ, हेयर फॉल भी कम होता है। जिसके कारण हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। इसलिए, आपको मेहंदी ऑयल को अपने हेयर केयर रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए।
स्कैल्प हेल्थ पर पॉजिटिव असर
मेहंदी ऑयल को स्कैल्प पर लगाने से आपको एक सूदिंग इफेक्ट पड़ता है। जब इससे मसाज की जाती है तो यह स्कैल्प की ड्राईनेस, खुजली यहां तक कि ड्रैंडफ को भी कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, मेहंदी ऑयल से मसाज करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है और इससे आपकी ओवर ऑल हेयर हेल्थ इंप्रूव होती है।
हेयर कलर को करें इन्हैस
अमूमन अपने बालों को हम केमिकल युक्त कलर से रंगते हैं, लेकिन जब मेहंदी के तेल को अप्लाई किया जाता है तो यह एक नेचुरल हेयर कलर एन्हॉन्सर के रूप में काम करता है। मेहंदी के तेल को मेहंदी की पत्तियों से निकाला जाता है, जिससे उसे बालों पर लगाने से एक गहरा कलर मिलता है। यह आपके बालों का कलर बदलने का एक केमिकल फ्री और आसान तरीका है।
ड्रैंडफ से मिलता है छुटकारा
अगर आपको ड्रैंडफ की समस्या है तो ऐसे में मेहंदी के तेल का इस्तेमाल करने से आपको यकीनन काफी फायदा होगा। दरअसल, मेहंदी के तेल को इसके एंटी-माइक्रोबायल और एंटी- इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। इसलिए, जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो इससे ड्रैंडफ को कम करने और स्कैल्प में खुजली को शांत करने में मदद मिलती है।
ऐसे भी कर सकते हैं इस्तेमाल
यूं तो मेहंदी के तेल को हेयर केयर रूटीन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन आप इसे अन्य भी कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है-
• मेहंदी ऑयल आपकी स्किन को कूलिंग इफेक्ट देता है, इसलिए गर्म दिनों में अपनी स्किन को सूदिंग और रिफ्रेशिंग इफेक्ट देने के लिए आप स्किन केयर रूटीन में इसे शामिल करें।
• मेहंदी के तेल में एक सुखद और मिट्टी जैसी सुगंध होती है। ऐसे में शांति और स्ट्रेस को दूर करने के लिए आप मेहंदी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। मेहंदी के तेल की खुशबू चिंता कम करने और आराम को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है।
• कुछ लोग मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से राहत के लिए मेहंदी के तेल का उपयोग करते हैं।
• इतना ही नहीं, नाखूनों पर मेहंदी का तेल लगाने से उन्हें हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
