Latest Updates
-
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
पिंपल से लेकर झुर्रियों की समस्या से निपटने के लिए इस तरह करें बेसन का इस्तेमाल, मिलेगी ग्लोइंग स्किन
बेसन का इस्तेमाल प्राचीन समय से भारत स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने के लिए किया जा रहा है। लेकिन स्वादिष्ट खाने के साथ ये बेसन आपके स्किन प्रॉब्लम से निपटने में भी काफी फायदेमंद है। अलग-अलग स्किन संबंधित समस्याओं के लिए आप बेसन का अलग-अलग प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं।
बेसन आपके स्किन की गुणवत्ता में सुधार करने के साथ पिंपल्स जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मददगार है। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको बेसन में छिपे खूबसूरती के काई राज के बारे में बताने वाले हैं। बेसन के इन DIY रेमेडीज की मदद से आप घर पर ही अपनी स्किन की समस्याओं से छुटकारा पा सकेंगे।

स्किन प्रॉब्लम्स के लिए बेसन का यूज
1. दाग-धब्बों से छुटकारा
सामग्री
* बेसन - एक चम्मच
* दही - एक चम्मच
बनाने की विधि
चेहरे पर होने वाले दाग धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप सबसे पहले दही में एक चम्मच दही मिला कर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने चेहरे को साफ कर मॉइश्चराइजर लगा लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
2. पिंपल्स करें दूर
सामग्री
* बेसन - एक बड़ा चम्मच
* शहद - एक चम्मच
* नींबू का रस - एक चम्मच
बनाने की विधि
गर्मी के मौसम में, प्रदुषण, या अन्य कारणों से चेहरे पर पिंपल्स की समस्या हो जाती है। जिससे निपटने के लिए आप अपने चेहरे पर बेसन का लेप लगा सकती हैं। बस आपको बेसन में शहद और नींबू के रस को डालकर एक पेस्ट तैयार करना है। इसके बाद अपने चेहरे को साफ करके उस पर लगा लें। 10 से 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को साफ कर लें। हफ्ते में 2 बार इस लेप को अपने चेहरे पर जरूर लगाएं। इससे आपको जल्द ही पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
3. टैनिंग से पाएं छुटकारा
सामग्री
* बेसन - एक चम्मच
* नींबू का रस - एक चम्मच
बनाने की विधि
गर्मी में चिलचिलाती धूप के कारण अक्सर हमारी स्किन पर टैनिंग की समस्या हो जाती है। जिससे छुटकारा पाने के लिए आप अपनी स्किन पर बेसन और नींबू के रस का लेप लगा सकते हैं। इस लेप की मदद से आपको स्किन से टैनिंग हटाने में मदद मिलेगी।
4. झुर्रियों से बचाव
सामग्री
* बेसन - एक चम्मच
* हल्दी - आधा छोटा चम्मच
विधि
उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स की समस्या शुरू हो जाती है। जिससे निपटने के लिए आप चेहरे पर बेसन और हल्दी का एक पेस्ट तैयार कर अपने चेहरे पर लगाएं। फिर 15 से 20 मिनट के बाद इस पेस्ट को चेहरे से साफ कर स्किन को मॉइश्चराइज कर लें। इस पेस्ट को लगाने से आप समय से पहले चेहरे पर बढ़ते उम्र को आप रोक सकते हैं।
5. ग्लोइंग स्किन
सामग्री
* बेसन - एक चम्मच
* कच्चा दूध - दो चम्मच
बनाने की विधि
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप हफ्ते में 2 बार जरूर यूज करें। आपको बस बेसन में कच्चा दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहर पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने चेहरे को साफ कर लें। इस ब्यूटी रेमेडी के यूज से आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
