Latest Updates
-
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
DIY Anti Aging Night Cream: 30 की उम्र के बाद भी दिखना है जवां, चेहरे पर लगाएं ये DIY एंटी एजिंग नाइट क्रीम
30 की उम्र के बाद महिला हो या पुरुष हर किसी के स्किन पर बढ़ती उम्र के लक्षण दिखने लगते हैं। जिससे बचने के लिए महिला और पुरुष दोनों ही एंटी एजिंग नाइट क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। हर कोई बढ़ती उम्र के बाद भी जवां और खूबसूरत दिखना चाहता है। लेकिन मार्केट में मिलने वाली नाइट क्रीम में कई तरह के कैमिकल भी मिले होते हैं। ऐसे में सही एंटी एजिंग नाइट क्रीम को चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
30 की उम्र पार होते ही कई लोगों के स्किन पर रिंकल्स और एजिंग साइन नजर आने लगते हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आज हम आपके लिए एंटी एजिंग नाइट क्रीम घर पर बनाने की एक रेसिपी लेकर आए है। जिसकी मदद से आप स्किन पर रिंकल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। घर पर एंटी एजिंग नाइट क्रीम बनाना एक मजेदार काम होने के साथ एक किफायती तरीका भी है। आइए जानते हैं इस नाइट क्रीम को बनाने की रेसपी-

एंटी एजिंग नाइट क्रीम रेसिपी
नाइट क्रीम बनाने के लिए सामग्री
* शीया बटर - 1/4 कप
* नारियल का तेल - 2 बड़े चम्मच
* जोजोबा ऑयल - 1 बड़ा चम्मच
* एसेंशियल ऑयल - 5 से 10 बूंदें ( ऑप्शनल )
नाइट क्रीम बनाने की रेसिपी
1. एंटी एजिंग नाइट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले शिया बटर और नारियल के तेल को एक साथ डबल बॉयलर में या गर्म पानी के एक बर्तन के ऊपर हीट-सेफ बाउल में पिघला लें।
2. इसके बाद गैस से इस मिश्रण को हटाकर इसमें जोजोबा ऑयल और एसेंशियल ऑयल भी डालकर मिक्स कर लें।
3. अब इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। आपकी नाइट क्रीम तैयार है। इसे एक बंद डिब्बे में डालकर पैक कर दें।
4. रात को सोने से पहले अपने चेहरे को साफ करके इस एंटी एजिंग नाइट क्रीम को अपने फेस पर अप्लाई करें।
एंटी एंजिंग नाइट क्रीम का फायदा
शिया बटर फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होता है जो स्किन की टोन में सुधार करने, फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है। इस क्रीम में मौजूद नारियल के तेल और जोजोबा ऑयल दोनों ही आपकी स्किन को गहराई तक मॉइस्चराइजिंग करता है और सोते समय स्किन को पोषण और सुरक्षा देने में मदद करता है।
इस क्रीम में मौजूद एसेंशियल ऑयल आपके स्किन को एंटी-एजिंग से जुड़े फायदे देने में मदद कर सकता है। इस क्रीम के इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। ताकि किसी भी तरह के साइड इफेक्ट से आप खुद को सुरक्षित रख सकें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
