Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
इन बॉडी पार्ट्स पर लगाएं परफ्यूम, सुबह से शाम तक महकते रहेंगे आप
Best body parts to apply perfume : महंगे और ब्रांडेड परफ्यूम किसे पसंद नहीं होते? हर कोई चाहता है कि जब वह कहीं बाहर जाए तो उसकी खुशबू से लोग उसकी ओर खिंचे चले आएं। लेकिन अक्सर लोगों की यह शिकायत रहती है कि महंगे परफ्यूम लगाने के बाद भी उनकी महक ज्यादा देर तक नहीं टिकती। सच तो यह है कि परफ्यूम चाहे कितना भी महंगा क्यों न हो, यह गारंटी नहीं होती कि उसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहे।
असल राज यह है कि आप परफ्यूम कहां लगाते हैं। शरीर के कुछ ऐसे हिस्से होते हैं जो ज्यादा गर्म रहते हैं या जिनमें ब्लड सर्कुलेशन ज्यादा होता है। इन हिस्सों से निकलने वाली गर्मी परफ्यूम की खुशबू को लंबे समय तक टिकाए रखती है। तो आइए जानते हैं कि शरीर के कौन-कौन से हिस्से पर परफ्यूम लगाने से आप पूरे दिन महकते रह सकते हैं।

1. कॉलर बोन (Collar Bone)
कॉलर बोन यानी गले और कंधे का हिस्सा परफ्यूम लगाने के लिए सबसे बेहतरीन जगह मानी जाती है। यहां परफ्यूम को फैलने और सैटल होने के लिए ज्यादा जगह मिलती है। खासकर तब जब आप स्ट्रैपी टॉप या डीप नेकलाइन वाले कपड़े पहनती हैं। हवा के लगातार संपर्क में रहने की वजह से खुशबू ज्यादा देर तक टिकी रहती है।
2. बाल (Hair)
बाल खुशबू फैलाने का सबसे असरदार जरिया हैं। अगर आप चाहें तो थोड़ा-सा परफ्यूम सीधे बालों पर छिड़क सकती हैं या फिर अपने हेयर ब्रश पर परफ्यूम स्प्रे करके उससे बालों को संवार सकती हैं। इस तरह जब भी बाल हवा में लहराएंगे, आपकी खुशबू हर तरफ फैलेगी और लंबे समय तक बनी रहेगी।
3. कानों के पीछे की नसें (Behind the Ears)
कानों के पीछे की जगह परफ्यूम लगाने का पुराना और कारगर तरीका है। यहां की नसें त्वचा के काफी करीब होती हैं और गर्मी जल्दी फैलाती हैं। यही वजह है कि यहां परफ्यूम लगाने से इसकी खुशबू देर तक बनी रहती है। यही कारण है कि कई महिलाएं पार्टी या इवेंट से पहले कानों के पीछे परफ्यूम लगाना पसंद करती हैं।
4. कोहनी के अंदर (Inside Elbows)
क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि कोहनी के अंदर पसीना जल्दी आता है? यही गर्माहट आपके परफ्यूम को असरदार बनाती है। जब आप इस हिस्से पर परफ्यूम लगाती हैं तो खुशबू पूरे दिन धीरे-धीरे फैलती रहती है।
5. घुटनों के पीछे (Behind the Knees)
बिलकुल कोहनी की तरह घुटनों का पिछला हिस्सा भी परफ्यूम के लिए सही जगह माना जाता है। यहां से शरीर की गर्मी बाहर निकलती रहती है, जिससे खुशबू टिके रहने में मदद मिलती है। खासकर अगर आप स्कर्ट या ड्रेसेस पहनती हैं तो यह तरीका बेहद कारगर साबित होता है।
6. गले के पास (Neck Area)
गले के पास परफ्यूम लगाना भी एक स्मार्ट ट्रिक है। अगर आप बाहर कहीं लंबे समय के लिए जा रही हैं और परफ्यूम की बोतल कैरी नहीं कर सकतीं, तो कॉटन बड पर परफ्यूम छिड़ककर साथ रख लें। जरूरत पड़ने पर हल्का-सा टचअप गले के पास करें और फिर से महक उठें।
7. कलाई (Wrists)
कलाई पर परफ्यूम लगाने का सबसे आम तरीका है। लेकिन ध्यान रखें, परफ्यूम स्प्रे करने के बाद कलाईयों को आपस में न रगड़ें। ऐसा करने से खुशबू जल्दी उड़ जाती है। बस हल्का स्प्रे करें और उसे सूखने दें।
8. नाभि (Navel)
नाभि भी शरीर का गर्म हिस्सा है और यहां परफ्यूम लगाने से खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है। कई मॉडल्स और अभिनेत्रियां इस ट्रिक का इस्तेमाल करती हैं। खासकर गर्मियों में यह तरीका बहुत फायदेमंद है।



Click it and Unblock the Notifications