Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
ड्राई स्किन और डार्क सर्कल के लिए कंसीलर खरीदते हुए न करें ये गलतियां, परफेक्ट लुक के लिए ऐसे करें अप्लाई
best concealer for dry skin and dark circles : मेकअप करने का सही तरीका आपके चेहरे की सुंदरता को संवार सकता है वहीं गलत तरीके से किया मेकअप आपकी सुंदरता को भद्दा दिखा सकता है। मेकअप का बेसिक अगर क्लीयर हो तो आप खूबसूरत परफेक्ट फिनिशिंग लुक पा सकते हैं। एक मेकअप में सबसे ज्यादा जरुरी होता है परफेक्ट बेस।
अगर बेस अच्छा हो तो मेकअप भी परफेक्ट होता है और परफेक्ट बेस के लिए फांउडेशन और कंसीलर जरुरी चीज होती है। इसमें भी कंसीलर का बेहद खासतौर पर इस्तेमाल करना चाहिए।
अक्सर काले निशान या आंखों के नीचे डार्क सर्कल छुपाने के लिए हम ढेर सारा फाउंडेशन और कंसीलर लगा तो लेते हैं लेकिन सही तरीका मालूम नहीं होने के वजह लुक का सत्यनाश हो जाता है।

इसलिए आज हम बताएंगे कि डार्क सर्कल और ड्राय स्किन वालों को कंसीलर कैसे लगाना चाहिए जिसके बाद आपके मेकअप की फिनिशिंग टच मिलें।
ड्राय स्किन के लिए ऐसे चुने कंसीलर (Concealer For Dry skin )
ड्राय स्किन के लिए कंसीलर चुनते हुए एक बात का ध्यान रखें कि ये स्किन टोन से एक शेड कम होना चाहिए। ड्राय स्किन वालों को मैट या पाउडर बेस्ड कंसीलर की बजाय क्रीम वाला या स्टिक वाला कंसीलर खरीदना चाहिए।
कैसे करें अप्लाई (How to Apply Concealer)
कंसीलर लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से मॉइश्चराइज करें। इसके बाद प्राइमर लगाए। फिर स्किन टोन के मुताबिक कंसीलर चुने और इसे ब्यूटी ब्लेंडर के मदद से सेट करें। ड्राय स्किन वालों को आंखों के नीचे कभी भी ड्राय या थिक कंसीलर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। हमेशा हाइड्रेटिंग या क्रीम बेस्ड कंसीलर का इस्तेमाल करें। यह आपको स्मूद और सॉफ्ट टेक्सचर देगाा।
इन बातों का ध्यान रखें
- ड्राय स्किन के लिए कंसीलर का चुनाव करते समय छोटा साइज का पैक ही खरीदें।
- किसी भी कंसीलर का इस्तेमाल उसकी मैन्यूफैक्चरिंग डेट से छह महीने तक ही करें। इसलिए कंसीलर को खरीदते हुए मैन्यूफैक्चरिंग डेट जरूर चेक करें।
- खराब लाइटिंग में अक्सर आप कंसीलर लगाने में गलती कर सकती हैं। इसमें स्किन टोन को लेकर कंफ्यूजन हो सकती है। इसलिए नेचुरल लाइट में ही कंसीलर का इस्तेमाल करें। रात को कंसीलर लगाने से पहले रोशनी का पूरा ध्यान रखें।

कैसे चुने डार्क सर्कल के लिए कंसीलर (Concealer For Dark Circle)
आंखों के नीचे डार्क सर्कल को छुपाने के लिए सही कंसीलर का चुनाव करें। इसके लिए आपको कलर व्हील की कुछ बारीकियां मालूम होनी चाहिए। डार्क सर्कल छिपाने के लिए अपने स्किन टोन के मुताबिक पीना या ऑरेंज रंग का कंसीलर ही इस्तेमाल में लें।
कंसीलर लगाने से एक बात का ध्यान रखना चाहिए डार्क सर्कल छिपाने के चक्कर में ज्यादा मात्रा में कंसीलर न लगाएं। डार्क स्पॉट वाले जगह पर कंसीलर की लाइट सी लेयर लगाएं और उंगली की मदद से इवन टोन दें।
ऐसे करें अप्लाई (How To Concealer to Cover Dark Circles)
डार्क सर्कल छिपाने के लिए सबसे पहले आंखों को अच्छे से क्लीन करें, फिर स्किन टोन को ध्यान में रखते हुए प्राइमर या कलर लेस पाउडर लगाएं। डार्क सर्कल के अनुसार चुने हुए कंसीलर को अप्लाई करें। ब्यूटी ब्लेंडर से कंसीलर को अच्छे से डार्क सर्कल के आसपास सेट करें।
अगर कंसीलर को सेट करते अच्छे डिपोजिट करें वरना बेस बनाते समय यह फैल सकता है। जब भी आंखों के पास बेस बनाएं तो आंखों को थोड़ा स्थिर ही रखें और एप्लीकेशन फास्ट करें।
कंसीलर होने के बाद चेहरे से मैच करता हुआ बेस या फाउंडेशन लगाएं और फिर उसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें। ज्यादा डार्क सर्कल होने पर फेयर फाउंडेशन लगाने से बचें। लूज पाउडर से आप बेस को सेट करें। इस तरह डार्क सर्कल आसानी से छिप जाएगा और एक फिनिशिंग लुक देगा।
इन बातों का रखें ध्यान
डार्क सर्कल को छुपाने के लिए हमेशा ब्रांडेड कंसीलर का इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि वो सौ प्रतिशत कवरेज देते हैं। बता दें कि अंडर आई एरिया काफी नाजुक और पतला होता है। इसलिए जहां तक हो सके लाइट वेट कंसीलर का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा ऐसे फाउंडेशन चुने जो भी मैट फिनिश और 100 प्रतिशत कवरेज देने वाला हो।



Click it and Unblock the Notifications
