Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Summer Hair Care: गर्मियों में बालों के लिए बेस्ट 5 हल्के तेल, बिना चिपचिपाहट के मिलेंगे लंबे और मजबूत बाल
Best Hair Oil For Summer: गर्मियों में स्कैल्प पर पसीना ज्यादा आता है। ऐसे में, भारी तेल लगाने से बाल चिपचिपे हो जाते हैं। कई बार ये तेल स्कैल्प पर जमकर पोर्स बंद कर देते हैं, जिससे गंदगी इकट्ठा होती है और डैंड्रफ व खुजली जैसी परेशानियां शुरू हो सकती हैं। इसके उलट हल्के तेल जल्दी स्कैल्प में समा जाते हैं और बिना चिपचिपाहट के बालों को पोषण देते हैं। ये स्कैल्प को हाइड्रेट रखते हैं, धूप से होने वाली रूखापन कम करते हैं और बालों को हेल्दी बनाए रखते हैं।

जैसे त्वचा को हर मौसम में नमी की जरूरत होती है, वैसे ही बालों को भी सही केयर चाहिए। गर्मी में तेल पूरी तरह छोड़ देना सही नहीं है, वरना बाल रूखे और कमजोर हो सकते हैं। आप हफ्ते में एक बार शैंपू से पहले हल्का तेल लगाकर बालों की देखभाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे 5 हल्के और नेचुरल तेल, जो गर्मियों में बालों के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं।
रोजमेरी ऑयल
गर्मियों में बालों की देखभाल के लिए रोजमेरी ऑयल एक अच्छा विकल्प माना जाता है। यह काफी हल्का होता है, इसलिए स्कैल्प पर लगाने के बाद चिपचिपाहट महसूस नहीं होती। इससे हल्की मसाज करने पर स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है। यही वजह है कि आजकल कई हेयर केयर प्रोडक्ट्स में भी रोजमेरी का इस्तेमाल बढ़ गया है।
ग्रेप सीड ऑयल
बालों की देखभाल के लिए अंगूर के बीजों से बना ग्रेप सीड ऑयल भी काफी अच्छा माना जाता है। यह बहुत हल्का होता है, इसलिए गर्मियों में लगाने पर बाल चिपचिपे नहीं लगते। इस तेल का इस्तेमाल स्किन और खाने में भी किया जाता है, जिससे इसकी नेचुरल और सेफ क्वालिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ स्टडीज में भी यह पाया गया है कि यह बालों को मजबूत बनाने और उनकी ग्रोथ को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है।
आंवला तेल
गर्मियों में बालों के लिए आंवला तेल एक भरोसेमंद विकल्प है। यह हल्का होता है और स्कैल्प को अच्छी तरह पोषण देता है। नियमित इस्तेमाल से बाल मजबूत होते हैं और उनकी ग्रोथ को भी सपोर्ट मिलता है। आंवला लंबे समय से हेयर केयर में इस्तेमाल होता आ रहा है। चाहें तेल हो या आंवला पाउडर का पैक, दोनों ही बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।
टी ट्री ऑयल
अगर आपको गर्मियों में भी डैंड्रफ या खुजली की समस्या रहती है, तो टी ट्री ऑयल काम आ सकता है। इसमें एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को साफ रखने में मदद करते हैं। यह काफी हल्का होता है और स्कैल्प पर जल्दी असर करता है, लेकिन इसे सीधे लगाने की बजाय किसी दूसरे तेल जैसे नारियल या जोजोबा ऑयल में मिलाकर लगाना बेहतर रहता है। कुछ देर मसाज करके इसे करीब एक घंटे तक लगाकर रखें, फिर शैंपू कर लें।
आर्गन ऑयल
आर्गन ऑयल बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए जाना जाता है। यह भी हल्का होता है और बालों को बिना चिपचिपा किए पोषण देता है। इसमें विटामिन ई और जरूरी फैटी एसिड्स होते हैं, जो बालों को ड्राई होने से बचाते हैं और उन्हें स्मूद बनाते हैं। गर्मियों में अगर आप हल्का और असरदार तेल ढूंढ रहे हैं, तो आर्गन ऑयल अच्छा ऑप्शन हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
