Latest Updates
-
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
55 की उम्र में भी 35 का दिखने के लिए फॉलो करें भाग्यश्री का यह सिंपल थ्री इंग्रीडिएंट फॉर्मूला
भाग्यश्री ने भले ही फिल्मों से दूरी बनाई हो, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ जुड़ी रहती है। मैंने प्यार किया मूवी में सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली भाग्यश्री ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी। हालांकि, इस फिल्म के बाद उन्होंने कई बड़े ऑफर्स ठुकरा दिए। लेकिन जब खूबसूरती की बात होती है तो आज भी वह यंग हीरोइनों को मात देती है। फैन्स हमेशा ही भाग्यश्री की फिटनेस, डाइट और खूबसूरत स्किन का राज जानना चाहते हैं।
वह भी अपनी डाइट से लेकर वर्कआउट और स्किन केयर रूटीन अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपन सिंपल थ्री इंग्रीडिएंट मार्निंग स्किन केयर रूटीन के बारे में बताया। भाग्यश्री अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए किचन या नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करने पर जोर देती हैं। हाल ही में उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनका चेहरा सुबह की धूप की तरह चमकता दिखे, इसलिए वह उस रूटीन को फॉलो करती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम जानेंगे कि भाग्यश्री का वह थ्री इंग्रीडिएंट मार्निंग स्किन केयर रूटीन क्या है और इसके क्या फायदे हैं-

इन तीन चीजों का करती हैं इस्तेमाल
भाग्यश्री हर सुबह अपनी स्किन को पैम्पर और रिजुविनेट करने के लिए महज तीन इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करती हैं, जो आपकी किचन में भी आसानी से मिल जाएंगे। वह पिसे हुए ओट्स, दूध और शहद को अपने चेहरे पर लगाती हैं, जिससे उनका चेहरा जवां-जवां और अधिक खूबसूरत नजर आता है। वह इस पैक को हर दिन सुबह अपने चेहरे पर अप्लाई करती हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
इस पैक को बनाने के लिए आप एक कटोरी में ओट्स पाउडर, एक चम्मच दूध और एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब अपने फेस को क्लीन करें और तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो इससे बेहद ही हल्के हाथों से अपने चेहरे की मसाज भी कर सकते हैं। अब इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, पैक के सूख जाने के बाद चेहरे को ठंडे पानी की मदद से क्लीन कर लें।
इस थ्री इंग्रीडिएंट पैक के क्या फायदे हैं?
अगर आप बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री की तरह यह थ्री इंग्रीडिएंट पैक बनाती हैं और हर सुबह अपनी स्किन पर अप्लाई करती हैं तो इससे आपको कई सारे फायदे मिल सकते हैं। मसलन-
• इस पैक से आपकी स्किन अधिक यूथफुल नजर आती है।
• दूध और शहद दोनों मॉइस्चराइजिंग और हाइड्रेटिंग हैं। वे एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एजिंग भी है। जिससे आपके चेहरे के एक्ने व फाइन लाइन्स कम होती हैं।
• ओट्स पाउडर एक बेहतरीन स्क्रब है, जो आपकी स्किन को रूखा किए बिना एक्सफोलिएशन में मदद करता है। इसमें क्लींजिंग गुण भी होते हैं।
• यह पैक आपके चेहरे को इंस्टेंट फ्रेश ग्लो देता है।



Click it and Unblock the Notifications
