Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
50 की उम्र के बाद भी पाएं भाग्यश्री जैसे घने और काले बाल, इन 5 देसी चीजों से बनाएं खास तेल
Bhagyashree Thick and Long Hair Secret : बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी भाग्यश्री अपनी सादगी, नैचुरल ब्यूटी और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए आज भी चर्चा में रहती हैं। 56 साल की उम्र में भी उनकी स्किन ग्लोइंग है और बाल अब भी मोटे, काले और घने हैं। फिल्मों से दूरी बनाने के बावजूद वह सोशल मीडिया के जरिए अपने हेल्थ और ब्यूटी टिप्स शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने मोटी-घनी जुल्फों का राज भी फैन्स के साथ साझा किया, एक देसी हेयर ऑयल, जो सिर्फ 5 चीजों से बनता है और हफ्तों में असर दिखाता है।

भाग्यश्री का बालों के लिए लगाती है खास देसी तेल
भाग्यश्री ने अपने सोशल मीडिया वीडियो में बताया कि वह कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचती हैं और बालों के लिए घर पर बना नैचुरल ऑयल ही इस्तेमाल करती हैं। यह तेल बाल झड़ने से रोकने, स्कैल्प को पोषण देने, डैंड्रफ हटाने और हेयर ग्रोथ बढ़ाने में बेहद असरदार है।
इस तेल के फायदे
बाल झड़ना कम करे: मेथी दाना और प्याज का रस हेयर फॉल रोकने में कारगर हैं।
बालों को काला और घना बनाए : करी पत्ता और गुड़हल हेयर पिग्मेंटेशन को सपोर्ट करते हैं।
स्कैल्प हेल्दी रखे: नारियल तेल डीप मॉइश्चराइज करता है और इन्फेक्शन से बचाता है।
हेयर ग्रोथ बढ़ाए : प्याज का सल्फर कंटेंट नए बाल उगाने में मदद करता है।
सिर्फ 5 चीजों से बनाएं देसी हेयर ऑयल
नारियल तेल (Coconut Oil)
मेथी दाना (Fenugreek Seeds)
करी पत्ता (Curry Leaves)
गुड़हल के फूल (Hibiscus Flowers)
प्याज का रस (Onion Juice)
तेल बनाने की विधि
तेल गर्म करें : सबसे पहले एक पैन में नारियल तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें।
मेथी और करी पत्ता डालें: जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें मेथी दाना और करी पत्ता डालें।
गुड़हल मिलाएं: करी पत्ता काला होने लगे तो इसमें गुड़हल के फूल डाल दें।
पकाएं और ठंडा करें : सभी चीजों को धीमी आंच पर 5-7 मिनट पकाकर गैस बंद करें और तेल ठंडा होने दें।
प्याज का रस मिलाएं - तेल ठंडा होने के बाद इसमें प्याज का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
धूप में रखें - इस मिक्स को एक दिन के लिए धूप में रखें ताकि सभी इंग्रेडिएंट्स के गुण तेल में अच्छे से आ जाएं।
कैसे इस्तेमाल करें
- इस तेल को हफ्ते में 2-3 बार बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
- लगाने के बाद कम से कम 1 घंटे या रातभर के लिए छोड़ दें।
- हल्के हर्बल शैम्पू से धो लें।
कब दिखेगा असर?
अगर आप इस तेल का इस्तेमाल नियमित रूप से करते हैं, तो लगभग 3-4 हफ्तों में बालों का झड़ना कम होने लगेगा और बाल पहले से ज्यादा घने, लंबे और चमकदार दिखेंगे।
खास टिप
भाग्यश्री का मानना है कि हेयर केयर सिर्फ बाहरी देखभाल से नहीं, बल्कि सही डाइट और स्ट्रेस-फ्री लाइफस्टाइल से भी होती है। इसलिए इस तेल के साथ-साथ हेल्दी खाना, पर्याप्त पानी और अच्छी नींद भी जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
