Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Hair Care Tips: सफेद बालों से चाहिए छुटकारा! इन 5 देसी तरीकों से से पाएं काले, घने लंबे बाल
How To Make Hair Black Without Dye: महिला हो या पुरुष हर किसी को अपने काले और घने बाल पसंद है। मगर आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से छोटी उम्र के बच्चों के भी बाल सफेद होने लगे हैं। सफेद बाद देखने में बहुत ही अच्छे नहीं लगते हैं और पर्सनैलिटी को खराब करते हैं। ऐसे में सभी काले और चमकदार बालों की चाहत में हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं जिसके लिए उन्हें पार्लर या सैलून जाना पड़ता है।
एक तो ऐसा करने में पैसे बहुत खर्च होते हैं और दूसरा डाई में हानिकारक कैमिकल होते हैं जो बालों के साथ-साथ स्किन को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू और देसी इलाज बताने जा रहे हैं जिन्हें दादी-नानी के जमाने से इस्तेमाल किया जा रहा है। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं सफेद बालों को आसानी से काला करने के 5 घरेलू उपाय।
1. आंवला का करें इस्तेमाल
दादी-नानी के जमाने से आंवला का इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए किया जा रहा है। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं जो बालों के साथ स्किन के लिए भी अच्छे होते हैं। आप सफेद बालों को काला करने के लिए आंवला का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कप नारियल तेल में कुछ टुकड़े सूखे आंवले डालें और तब तक गर्म करें जब तक आंवले काले न हो जाएं। ठंडा कर के छानें और बालों में लगाएं। 2 घंटे बाद अच्छे शैंपू से बालों को धो लें। ऐसा हफ्ते में कम से कम 2 बार करें अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

2. प्याज का रस
प्याज तो हर किसी के घर में मिल जाती है। ये न सिर्फ खाने के टेस्ट को बढ़ाने के काम आती है बल्कि सफेद बालों को भी आसानी से काला करने का काम करती है। इसमें मौजूद सल्फर सफेद बालों को काला करने और उनकी ग्रोथ को बढ़ाने के काम आता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप बालों की लेंथ के अनुसार सरसों का तेल लें इसमें 2 चम्मच प्याज का रस मिलाएं और फिर बालों की जड़ों में लगाएं और लेंथ तक मसाज कर लें। 2 घंटे बाद हेयर वॉश कर लें। लगातार इस्तेमाल से सफेद बालों की समस्या से निजात मिल जाएगी।

3. करी पत्ता
करी पत्ता खाने के टेस्ट को तो बढ़ाता ही इसमें मौजूद गुण बालों की हेल्थ के लिए भी बहुत लाभकारी हैं। अगर आपके बाल उम्र से पहले ही सफेद हो गए हैं तो करी पत्ते के इस्तेमाल से नेचुरल तरीके से उन्हें काला कर सकते हैं। इसके लिए सरसों या नारियल तेल में 10-15 करी पत्ता डालें और उसे अच्छे से पका लें। ठंडा होने पर बालों में अच्छे से लगा लें और मसाज कर लें। 1 घंटे बाद बालों को धो लें। इससे हेयर फॉल की समस्या भी दूर होगी और वो चमकदार भी बनेंगे।

4. काले तिल
हर किसी की रसोई में काले तिल तो जरूर मिल जाते हैं। इनमें कई प्रकार के औषधीय गुण मौजूद होते हैं। साथ ही काले तिल के इस्तेमाल से सफेद बालों की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आप सरसों के तेल में थोड़े स काले तिल पका लें और फिर ठंडा होने पर बालों की जड़ों और लेंथ तक उसे अप्लाई कर लें। ऐसा करने से समय से पहले हो रहे सफेद बाल काले हो जाएंगे और सुंदर भी दिखने लगेंगे।

5. शिकाकाई-आंवला और रीठा
पुराने जमाने में न तो शैंपू होते थे और न ही कंडीशनर लेकिन महिलाओं से लेकर पुरुषों तक के बाल काले और सुंदर होते थे। इसके पीछे का कारण था दादी-नानी का नुस्खा यानी शिकाकाई-आंवला और रीठा। इन तीनों चीजों को लोहे की कढ़ाई में रातभर के लिए भीगों दे और सुबह बाल धो लें ऐसा नियमित करने से आपके बाल लंबे घने और काले रहेंगे। फैशन आइकोनिक शालिनी पासी भी इसी नुस्खे को फॉलो करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
