Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Blind Pimples: स्किन के नीचे छिपे ब्लाइंड पिंपल से हो गए हैं परेशान, इस तरह पाएं छुटकारा
ब्लाइंड पिंपल एक ऐसा पिंपल होता है जो आपकी त्वचा के नीचे होता है। अन्य तरह के पिंपल्स आपके स्किन के ऊपर व्हाइटहेड, ब्लैकहैड या रेड बंप के रूप में साफ नजर आ सकते हैं, जबकि ब्लाइंड पिंपल्स आपकी स्किन के सतह के नीचे होते हैं।
ब्लाइंड पिंपल्स अक्सर आपके चेहरे, ऊपरी पीठ या छाती पर विकसित होते हैं। अगर आप अपनी उंगली को अपनी त्वचा की सतह पर रगड़ते हैं, तो आप एक अंधी फुंसी महसूस कर सकते हैं।

ब्लाइंड पिंपल किसी को भी हो सकता है। टीनेजर और बड़ों में सभी प्रकार के पिंपल्स होने की संभावना अधिक होती है, लेकिन ब्लाइंड पिंपल्स किसी भी उम्र में विकसित हो सकते हैं। आइए जानते हैं ब्लाइंड पिंपल्स को कैसे ठीक किया जा सकता है।
ब्लाइंड पिंपल्स का इलाज
1. त्वचा की गर्म सिकाई
ब्लाइंड पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आप प्रभावित क्षेत्र पर एक एक कपड़े को गर्म पानी में गिला करके रखें। आप इस प्रक्रिया को दिन में कई बार दोहराएं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें की कपड़ा बहुत ज्यादा गर्म न हो। ऐसा करने से ब्लाइंड पिंपल स्किन के ऊपर आसानी से आ पाएंगे और आप उसे सही ढंग से ठीक कर पाएंगे।
2. एक्ने स्टिकर का करें इस्तेमाल
एक्ने स्टिकर आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। एक्ने स्टिकर में दवा होती है जो पिंपल्स का इलाज करने में मदद करते हैं। आप अपनी स्किन पर स्टिकर लगाते हैं, जिसके थोड़ी देर बाद यह कई घंटों में दवा आपकी स्किन पर छोड़ देता है। लेकिन इसे बहुत सावधानी से इस्तेमाल करें।
3. नेचुरल तरीके से करें इलाज
ब्लाइंड पिंपल्स का इलाज करने के लिए आप अपने चेहरे पर कच्चे शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप अपनी त्वचा पर कच्चा शहद लगाते हैं तो यह स्किन के बैक्टीरिया और सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा आप दिन में दो बार ब्लाइंड पिंपल पर थोड़ी मात्रा में टी ट्री ऑइल भी लगा सकते हैं।
4. क्रीम और जेल का यूज
एंटीबायोटिक क्रीम, रेटिनोइड्स, सैलिसिलिक एसिड और अन्य लोशन, क्लींजर और सीरम आपके स्किन से बैक्टीरिया को कम कर सकते हैं या ब्लाइंड पिंपल्स को स्किन के अंदर ही सुखा सकते हैं। आप अपने स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह लेने के बाद इस तरहकी क्रीम का इस्तेमाल करें।
5. अपनी त्वचा को रखें साफ
ब्रेकआउट में योगदान देने वाले अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाने के लिए अपने चेहरे को दिन में दो बार साफ करें। स्किन की गंदगी आपके चेहरे पर ब्लाइंड पिंपल होने का कारण भी बन सकता है।
6. डर्मेटोलॉजी से करें संपर्क
अगर आपके ब्लाइंड पिंपल्स बहुत ज्यादा गंभीर है या आपको ज्यादा समस्या हो रही है तो आप अपने स्किन स्पेशलिस्ट से जरूर मिलें। ताकि वो इस समस्या से निपटने में आपकी मदद कर सकें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
