Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Cracked Heel Remedies: हल्की-हल्की ठंड आने के साथ फटने लगी एड़ियां, नरम पांव के लिए करें ये 5 काम
सर्दियों शुरु होते ही एड़ियों के कटने-फटने की दिक्कतें शुरू हो जाती है। ऐसा ठंड के मौसम में ठंडी और शुष्क हवा से भी होता है और बहुत ज्यादा पानी के काम करने की वजह से भी ऐसा होता है। खासकर तौर पर घरेलू कामकाजी महिलाओं की तो यह सबसे बडी दिक्कत हैं। पैरों की सही तरह से देखभाल ना कर पाने पर एड़ियां ज्यादा फटने लगती है।
फटी एड़ियों का इलाज करने के लिए कुछ घरेलू उपाय और देखभाल के तरीके आपको बता रहे हैं, जो आपकी फटी एड़ियों के लिए कारगार साबित हो सकते हैं।

गुनगुने पानी में पैरों को भिगोना
एक बाल्टी गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा नमक या शहद मिलाएं।
इसमें अपने पैरों को 10-15 मिनट तक भिगोकर रखें।
इसके बाद पैरों को हल्के हाथ से स्क्रब करें ताकि मृत त्वचा हट जाए।
इसे सप्ताह में 2-3 बार दोहराएं।
मॉइस्चराइजिंग क्रीम
फटी एड़ियों पर नियमित रूप से कोई अच्छी मॉइस्चराइजिंग क्रीम या नारियल तेल, बादाम तेल, या ऑलिव ऑयल लगाएं।
रात को सोते समय क्रीम लगाकर मोजे पहन लें, इससे त्वचा को मॉइस्चराइजेशन मिलेगा और दरारें धीरे-धीरे भरेंगी।
नारियल तेल और शहद का उपयोग
1 टेबलस्पून नारियल तेल और शहद को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इसे अपनी फटी एड़ियों पर लगाएं और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। यह त्वचा को नरम बनाता है और फटी त्वचा को ठीक करने में मदद करता है।
ग्लिसरीन और गुलाब जल
1 टेबलस्पून ग्लिसरीन और गुलाब जल को मिलाकर रात को फटी एड़ियों पर लगाएं। मोजे पहनकर सो जाएं और सुबह धो लें। यह त्वचा को नरम और मुलायम बनाएगा।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल फटी एड़ियों को ठीक करने में मदद करता है क्योंकि इसमें प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। इसे रात को एड़ियों पर लगाएं और मोजे पहनकर सो जाएं। नियमित उपयोग से लाभ मिलेगा।
बेकिंग सोडा और पानी
बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पैरों पर 15-20 मिनट तक लगाएं। यह मृत त्वचा को हटाने में मदद करता है। इसके बाद पैर साफ पानी से धो लें और मॉइस्चराइजर लगा लें।
विटामिन ई का तेल
विटामिन ई का तेल या कैप्सूल को फटी एड़ियों पर लगाएं। यह त्वचा को रिपेयर करने में मदद करता है।
बनाना (केला) मास्क
एक पका हुआ केला मसलकर उसे एड़ियों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।
यह एड़ियों को नमी प्रदान करता है और त्वचा को मुलायम बनाता है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
पानी पीना: फटी एड़ियों का एक कारण डिहाइड्रेशन भी हो सकता है। इसलिए दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।
सही फुटवियर: नरम और आरामदायक जूते पहनें, ताकि एड़ियों पर अधिक दबाव न पड़े।
नमी बनाए रखें: नियमित रूप से मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाकर एड़ियों को नम रखें, खासकर नहाने के बाद।



Click it and Unblock the Notifications
