Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
क्या है सारा अली खान की ग्लोइंग ब्यूटी का राज?
एक्ट्रेस सारा अली खान को आप पहचानते हैं। इतने कम समय में सारा ने बॉलीवुड में गुड-गुड वाली पहचान बना ली है। एक्टिंग में सारा का जवाब नहीं है। इसका कारण सिर्फ मेहनत नहीं, जो सारा एक्टिंग के लिए करती हैं। उनकी जींस हैं जो उन्हें मां और पिता से मिली हैं।
जानते ही हैं सारा के पेरेंट्स बॉलीवुड के नामचीन कलाकार हैं। अब सारा की नेचुरल ब्यूटी को देखिए। कितनी सुंदर, बेदाग है। यह उन्हें पेरंट्स से मिली है, लेकिन सारा इसे और निखारती हैं।

जानते हैं अपनी ब्यूटी को और निखारने के लिए सारा अली खान क्या कुछ करती हैं और किन-किन ब्यूटी प्रोडक्ट् को वह अपने ब्यूटी रिजीम में अपनाती हैं।
मेकअप सब कुछ नहीं
सारा अली खान का मानना है कि सुंदरता सिर्फ मेकअप से नहीं निखरती। ब्यूटी मन की भी होनी चाहिए। आप सबके लिए अच्छा सोचेंगे, तो पॉजिटिविटी का निखार आपके चेहरे पर दिखेगा। दूसरों के लिए अच्छा सोचेंगे या करेंगे, तो सुकून मिलेगा आपको। यह सुकून, खुशी बनकर चेहरे पर दिखेगी। क्यों हैं ना सारा अली खान का यह कमाल का ब्यूटी सीक्रेट।

मेरा स्किन केयर
जब सारा से उनके स्किन केयर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मैं अपनी स्किन की देखभाल करती हूं। मेरे स्किन केयर में क्लींजिंग और मॉयश्राइजिंग बहुत अहम होता है। बता दें कि सारा अली खान कितनी भी थकी क्यों ना हो वह स्किन केयर के प्रति ढील नहीं बरततीं।
जमकर करती हूं एक्सरसाइज
सारा अली खान कि फिट बॉडी और ग्लो का राज है एक्सरसाइज। इस बारे में सारा अली खान कहती हैं कि बॉडी को नेचुरली डिटॉक्स करने का सबसे अच्छा तरीका है एक्सरसाइज। मैं तो खूब एक्सरसाइज करती हूं। इससे मेरी बॉडी फिट रहती है, फैटी लेयर्स नहीं जमती और बॉडी नेचुरल तरीके डीटॉक्स हो जाती है।

मी टाइम
सारा अली खान की ब्यूटी का एक राज है मी टाइम। मी टाइम यानी दिनभर में कुछ मिनट, कुछ घंटे या थोड़ा-सा समय अपने लिए निकालना। इस मी टाइम में वही काम करना जो आपको पसंद हो। सारा का मानना है कि मी टाइम नहीं निकालने से आपके चेहरे पर स्ट्रेस दिखेगा, जो मुहांसों के रूप में भी उजागर होता है। सारा के लिए मी टाइम एक शीट मास्क है। तो आप कब पहन रहे हैं यह शीट मास्क?
हाइड्रेट रखें
हेल्दी स्किन के लिए पानी और पानी वाले फल खूब खाएं। सब्जियां खाएं। नारियल पानी पिएं। शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। यकीन मानिए पानी का अद्भुत निखार चेहरे पर दिखेगा। ऐसा सारा अली खान करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
