Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनन्या तक, करोड़ों कमाने वाली ये हसीनाएं, ग्लोइंग स्किन के लिए लगाती हैं यह सस्ती चीज
B-Town Diva's Favourite Home Remedies: अक्सर हम सभी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की खूबसूरती को देखकर मोहित हो जाते हैं। खासकर लड़कियों की तो यही इच्छा हेाती है कि वे भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह ही उतनी ही खूबसूरत दिखें। अमूमन हमें यह लगता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस खूबसूरत दिखने के लिए लाखों के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं और इसलिए हम उनकी तरह नहीं दिख सकते हैं। जबकि ऐसा नहीं है।
किसी भी आम लड़की की ही तरह बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी होम रेमिडीज पर काफी भरोसा करती हैं और किचन आइटम्स की मदद से अपनी स्किन को पैम्पर करती हैं। इन्हीं इंग्रीडिएंट्स में से एक है बेसन।

बेसन को कई सालों से स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जाता रहा है और आज भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस तक बेसन की मदद से अपनी स्किन को पैम्पर करती हैं। आप बेसन को फेस मास्क से लेकर स्क्रब तक के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आज आप इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से टिप्स लें और अपनी स्किन का बेहतर तरीके से ख्याल रखें-
अनन्या पांडे
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी स्किन को पैम्पर करने के लिए बेसन का इस्तेमाल करती हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपने पैक के साथ तस्वीर भी शेयर की थी। वह अपनी स्किन की केयर करने के लिए एक खास तरह के बेसन के पैक का इस्तेमाल करती हैं। यह एक ब्राइटनिंग और हाइड्रेटिंग पैक है, जिसे बनाने के लिए वह बेसन, हल्दी, दूध और शहद का उपयोग करती हैं। इन सभी सामग्री को मिक्स करने के बाद वह इसे अपने चेहरे पर लगाती हैं, खीरे के कुछ टुकड़े अपनी आंखों पर रखती है और 15 से 20 मिनट तक आराम करती हैं।
प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। वह भी बेसन की मदद से अपनी स्किन का ख्याल रखती हैं। वह बेसन से बॉडी स्क्रब बनाती हैं और उसका इस्तेमाल करती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि यह स्क्रब रेसिपी उनकी मां की है और 16 साल की उम्र से ही वह इसका इस्तेमाल करती हुई आ रही हैं। इस उबटन को बनाने के आप एक कटोरे में थोड़ा चंदन पाउडर, ओटमील और बेसन मिक्स करें। इसका पेस्ट बनाने के लिए आप गुलाब जल या कच्चे दूध की मदद लें। इसे तब तक मिक्स करें, जब तक कि यह स्मूद पेस्ट में न बन जाए। अब इसे अपनी स्किन पर लगाकर सूखने दें। 15-20 मिनट बाद इसे स्क्रब करके हटा दें।
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए आर्गेनिक होममेड पैक का इस्तेमाल करती हैं। इसमें वे बेसन, हल्दी, चंदन, गुलाब जल और नीम की पत्तियों को मिक्स करके अप्लाई करती हैं। यह मिश्रण फेस पैक और स्क्रब दोनों की तरह काम करता है। इससे उनकी स्किन को काफी ग्लो मिलता है।
कृति सेनन
कृति सेनन भी अपनी मां की फेस पैक रेसिपी की मदद से अपनी स्किन का ख्याल रखती हैं। उन्होंने एक बार बताया था कि उनकी मां पैक बनाने के लिए बेसन, हल्दी, कुछ दालें और बादाम का इस्तेमाल करती हैं। वह इसमें थोड़ी सी क्रीम भी मिलाती हैं। यह पैक उनकी स्किन को नरिश्ड करने के साथ ब्राइटन करने में भी मदद करता है।
तारा सुतारिया
तारा सुतारिया भी अपनी दादी के बनाए गए मास्क को बेहद पसंद करती हैं। वह अपनी दादी के बताए नुस्खे को ही फॉलो करती हैं। इस मास्क को बनाने के लिए वह दही, हल्दी, बेसन और शहद को मिक्स करती हैं। वह इसे फेस पर लगाकर करीबन 15-20 मिनट के लिए छोड़ देती हैं और फिर स्किन को धो देती हैं। इससे उनकी स्किन में तुरंत ही गजब का ग्लो आ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
