Latest Updates
-
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
शॉर्ट हेयर में दिखना है स्टनिंग, तो रिक्रिएट करें डीवाज के ये हेयर कट्स
कुछ सालों पहले तक जहां लड़कियां केवल लंबे बाल रखने की ही चाहत रखती थीं, वहीं अब वह अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं। इसलिए वे तरह-तरह के हेयरकट्स ट्राई करती हैं। यहां तक कि बॉलीवुड डीवाज भी शॉर्ट हेयर लुक को फ्लॉन्ट करना पसंद करती हैं। शॉर्ट हेयर में भी वे बेहद ही स्टाइलिश नजर आती हैं। अगर आप भी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह स्टाइलिश दिखने की चाहत रखती हैं तो उनकी तरह ही शॉर्ट हेयरकट करवा सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही बॉलीवुड डीवाज के बारे में बता रहे हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप भी शॉर्ट हेयर कट करवा सकती हैं-

करीना कपूर की तरह करवाएं लेयर्ड हेयर कट
अगर आप उनमें से हैं, जो अपने बालों को बहुत अधिक छोटा नहीं रखना चाहती हैं तो ऐसे में आप करीना कपूर की तरह लेयर्ड हेयर कट करवा सकती हैं। यह आपको एक बेहद ही स्टाइलिश लुक देता है। इस हेयर कट में लेयर्ड और टेक्सचर वेव्स के कारण आपका लुक काफी अच्छा लगता है। ओपन हेयर में साइड पार्टिंग देखने में काफी अच्छी लगती है।
कृति सेनन की तरह करवाएं लॉब हेयर कट
ब्लंट लॉब हेयर कट पिछले कुछ समय से काफी चलन में हैं। बहुत सी लड़कियों को बॉब हेयरकट काफी अच्छा लगता है, लेकिन वे इसे करवाने में काफी हिचकती है। ऐसे में वे ब्लंट लॉब हेयर कट करवा सकती है। इस हेयर कट में बालों को शॉर्प लुक दिया जाता है और इसमें किसी तरह की लेयर नहीं होती है। यही कारण है कि इस हेयरकट के कारण आपका चेहरा अधिक पतला व लंबा दिखाई देता है। अगर आपके बाल नेचुरली स्ट्रेट हैं तो आप लॉब हेयर कट करवा सकती हैं। कर्ली हेयर गर्ल्स को इसे अवॉयड करना चाहिए।
मंदिरा बेदी की तरह करवाएं पिक्सी हेयर कट
शॉर्ट हेयर लुक में पिक्सी हेयर कट भी काफी अच्छा लगता है। लेकिन हर कोई पिक्सी हेयर कट करवाने में झिझकता है। लेकिन अगर आप एक बोल्ड लुक चाहती हैं और खुद के साथ एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो ऐसे में आप पिक्सी हेयर कट करवाने पर विचार कर सकती हैं। यह उन लड़कियों के लिए काफी अच्छा है, जो सच में अपने बाल बहुत अधिक छोटे करवाना चाहती हैं। अपने लुक के एक्स फैक्टर एड करने के लिए आप पिक्सी हेयर कट में बालों पर कलर भी करवा सकती हैं।
मृणाल ठाकुर की तरह करवाएं लॉन्ग बॉब हेयर कट
अगर आप इस समर अपने हेयर स्टाइल के जरिए एक न्यू लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप मृणाल ठाकुर की तरह लॉन्ग बॉब हेयरकट करवा सकती हैं। इस हेयर कट का फिनिश लुक देखने में काफी अच्छा लगता है और इससे आपके फेस को एक स्लिम लुक मिलता है। इस हेयरस्टाइल का स्लीक लुक ही इसकी खासियत है। बस आपको इसे ही मेंटेन करना होता है। अगर आपको ओपन हेयर लुक कैरी करने में परेशानी नहीं होती है तो आप इस हेयर कट को आसानी से करवा सकती हैं।
कीर्ति कुल्हारी की तरह करवाएं क्रू हेयर कट
यह हेयरस्टाइल भी आपको एक ट्रेंडी लुक देगा। आमतौर पर, पहले जहां क्रू हेयर कट केवल पुरूष ही करवाते थे, अब लड़कियां भी इस हेयरस्टाइल को काफी पसंद करने लगी हैं। अगर आप गर्मी के मौसम में बालों को मेंटेन करने की टेंशन नहीं लेना चाहती हैं तो ऐसे में कीर्ति कुल्हारी की तरह क्रू हेयर कट करवा सकती हैं। यह हेयर कट आपके लुक को पूरी तरह से बदल देगा। चूंकि यह एक बोल्ड लुक है, इसलिए यह हेयरकट करवाने से पहले एक बार अपने स्टाइलिस्ट से सलाह अवश्य ले लें। अगर आपका फेस हैवी है तो यह हेयरकट आपके चेहरे को और भी अधिक भारी दिखा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
