Latest Updates
-
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Brazilian Wax: क्या ब्राजीलियन वैक्स से भी हो सकता है कैंसर, जानें इसे करवाते हुए किन बातों का रखें ध्यान
शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए हम सभी कई तरीकों का सहारा लेते हैं। लेकिन इनमें से वैक्सिंग सबसे पॉपुलर है। वैक्स करते हुए आपको थोड़े दर्द का अनुभव तो होता है, लेकिन इससे बाल जड़ से निकल जाते हैं, जिससे स्किन अधिक स्मूथ नजर आती है। जब वैक्स की बात होती है तो कई अलग-अलग तरीकों की वैक्स का इस्तेमाल हम करते हैं।
आमतौर पर, प्राइवेट एरिया के बालों को क्लीन करने के लिए ब्राजीलियन वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है।
बिकिनी वैक्स की तुलना में ब्राजीलियन वैक्स का इस्तेमाल करना प्राइवेट एरिया के लिए अधिक बेहतर माना जाता है। इसमें थोड़ा अधिक दर्द होता है, लेकिन इसकी मदद से आप फ्रंट, बैक और बट्स के बीच के बालों को भी रिमूव कर सकते हैं। प्राइवेट एरिया के हार्ड बालों को हटाने के लिए ब्राजीलियन वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है।

हालांकि, इसे इस्तेमाल करने के अपने कई फायदे व नुकसान हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ब्राजीलियन वैक्स और उसके फायदे व नुकसान के बारे में बता रहे हैं-
क्या होती है ब्राजीलियन वैक्स
ब्राजीलियन वैक्स बहुत ही पॉपुलर है। प्यूबिक हेयर से निजात पाने के लिए ब्राजीलियन वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है। ब्राजीलियन वैक्सिंग सेशन के दौरान हॉट वैक्स को अप्लाई किया जाता है। इसके बाद पेपर स्ट्रिप की मदद से उसे क्लीन किया जाता है। इसकी मदद से बालों को जड़ों से हटाया जाता है। यह प्रोसेस तब तक किया जाता है, जब तक प्यूबिक हेयर रिमूव ना हो जाए। ब्राजीलियन वैक्सिंग अक्सर लंबे समय तक चलने वाले रिजल्ट देती है।
ब्राजीलियन वैक्सिंग के फायदे
ब्राजीलियन वैक्सिंग करने के कई फायदे होते हैं। मसलन-
• ब्राजीलियन वैक्सिंग बहुत ही स्मूथ फिनिश देती है क्योंकि यह बालों को जड़ों से हटा देती है।
• ब्राजीलियन वैक्सिंग शेविंग की तुलना में अधिक बेहतर फिनिश देती है और इसके परिणाम लंबे समय तक रहते हैं। 3-6 सप्ताह तक बालों की दोबारा ग्रोथ नहीं होती है।
• बार-बार वैक्सिंग करने से बाल दोबारा पतले हो सकते हैं, जिससे बाद के सेशन कम दर्दनाक और अधिक प्रभावी हो जाते हैं।
• चूंकि वैक्सिंग बालों को जड़ से हटा देती है, इसलिए इनग्रोन हेयर या रेज़र बम्प्स का कोई खतरा नहीं होता है।
ब्राजीलियन वैक्सिंग के नुकसान
ब्राजीलियन वैक्सिंग के अपने कई नुकसान भी होते हैं-
• ब्राजीलियन वैक्सिंग काफी दर्दनाक हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो इसमें नए हैं या जिनकी त्वचा संवेदनशील है।
• ब्राजीलियन वैक्सिंग से त्वचा में जलन हो सकती है, जिससे रेडनेस, बम्पस और इनग्रोन हेयर भी हो सकते हैं। खासतौर से, सेंसेटिव स्किन वाले लोगों के लिए या फिर अगर वैक्सिंग सही ढंग से नहीं होती है।
• ब्राज़ीलियाई वैक्सिंग आपकी जेब पर महंगी हो सकती है, खासकर अगर सैलून में की जाए।
• यदि वैक्स बहुत गर्म होती है या फिर टेक्निक गलत है, तो त्वचा के जलने या चोट लगने का खतरा है।
ब्राजीलियन वैक्स करते समय बरतें ये सावधानियां
ब्राजीलियन वैक्स करना कभी-कभी बहुत अधिक नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है। मसलन-
• हमेशा वैक्स किसी अच्छे सैलून में ही करवाएं, जिसमें हाइजीन का खास ख्याल रखा जाता हो। साथ ही साथ, वैक्सिंग से जुड़े क्वालिटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया गया हो।
• हमेशा जलने से बचाने के लिए वैक्स को सही तापमान पर गर्म किया जाना चाहिए। प्यूबिक एरिया पर वैक्स लगाने से पहले अपनी कलाई पर थोड़ी मात्रा में इसे लगाकर टेस्ट करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह बहुत गर्म नहीं है।
• ब्राजीलियन वैक्स से पहले टेक्नीशियन को दस्ताने पहनने चाहिए और साफ-सुथरे उपकरणों का उपयोग करना चाहिए, जबकि कस्टमर को अपॉइंटमेंट से पहले शॉवर जरूर लेना चाहिए।
• ब्राजीलियन वैक्स के लिए बाल बहुत अधिक बड़े या बहुत छोटे नहीं होने चाहिए। इससे बाल प्रभावी ढंग से नहीं हटाए जा सकते हैं। साथ ही साथ, इसे वैक्सिंग प्रोसेस और भी अधिक दर्दनाक हो सकता है।
• अपॉइंटमेंट से एक या दो दिन पहले उस एरिया को धीरे से एक्सफोलिएट करें। यह इनग्रोन हेयर को रोकने में मदद कर सकता है और वैक्सिंग प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बना सकता है।
• वैक्सिंग सेशन के बाद, जलन को रोकने के लिए कम से कम 24 घंटे तक हॉट शॉवर, सौना और इंटेंस वर्कआउट करने से बचें। साथ ही साथ, थोड़े ढीले व ब्रेथेबल कपड़े पहनें।



Click it and Unblock the Notifications