Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बालों को घना दिखाने के लिए करें ड्राई शैंपू, कैटरीना के हेयरस्टाइलिस्ट ने शेयर किया बनाने का तरीका
DIY Dry Shampoo: बालों की सफाई और ताजगी के लिए शैम्पू का इस्तेमाल आम है, लेकिन जब समय कम हो, तो ड्राई शैम्पू आपके बालों को खूबसूरत लुक देने में मदद कर सकता है। कैटरीना कैफ और नीता अंबानी जैसे सेलिब्रिटीज के बालों को स्टाइल करने वाले बॉलीवुड हेयरस्टाइलिस्ट अमित ठाकुर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर DIY ड्राई शैम्पू बनाने का तरीका बताया। ड्राय शैंपू न सिर्फ बालों को वॉल्यूम देता है बल्कि समय बचाने में भी मदद करता है। शादी-पार्टी जैसे फंक्शन में बालों को फ्रेश और वॉल्यूम मैंटेन करने का ये आसान और नेचुरल तरीका है।
अमित ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर DIY ड्राई शैम्पू बनाने का तरीका शेयर करते हुए बताया कि इसमें मुख्य सामग्री अरारोट पाउडर है, जो बालों का अतिरिक्त तेल सोखकर उन्हें ताजगी और साफ-सुथरा लुक देता है।

अरारोट पाउडर बालों में वॉल्यूम को बढ़ाता है क्योंकि यह बालों के रेशों को अलग कर उन्हें घना दिखाने में मदद करता है। इसे तैयार करने के लिए अरारोट पाउडर में थोड़ा कोको पाउडर (डार्क बालों के लिए) और खुशबू के लिए लैवेंडर या टी ट्री ऑयल मिलाएं। यह आसान तरीका व्यस्त दिनों में बालों को तुरंत तरोताजा करने के लिए बेहद उपयोगी है।
ड्राई शैम्पू का सही उपयोग
- ड्राई शैम्पू को स्कैल्प से थोड़ी दूरी पर लगाएं, ताकि सफेद धब्बे न बनें।
- इस्तेमाल से पहले ड्राई शैम्पू की बोतल को अच्छी तरह हिलाएं, ताकि पाउडर समान रूप से बालों में लगे।
- शैम्पू लगाने के बाद बालों में हल्की मालिश करें और इसे कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें ताकि यह अतिरिक्त तेल को सोख सके।
- बचा हुआ सफेद पाउडर हटाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें। यह न केवल धब्बे हटाने में मदद करता है, बल्कि बालों को चमक और ताजगी भी देता है।
- यह तरीका व्यस्त दिनों में बालों को फ्रेश और वॉल्यूमिनस बनाए रखने के लिए बेहद कारगर है।
ड्राई शैम्पू के इस्तेमाल से बचने वाली गलतियां
अमित ठाकुर के अनुसार, ड्राई शैम्पू का गलत तरीके से उपयोग बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसे स्कैल्प के बहुत पास से स्प्रे न करें, क्योंकि इससे सफेद धब्बे बन सकते हैं। साथ ही, इसे बार-बार इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि यह स्कैल्प को ड्राई और अनहेल्दी बना सकता है। ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल तभी करें जब बाल अत्यधिक ऑयली हों और समय की कमी के चलते शैम्पू करना संभव न हो।



Click it and Unblock the Notifications
