Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
Beauty Tips: मौसम में बदलने के साथ अपने मेकअप प्रोडक्ट्स में भी करें बदलाव
मौसम में बदलाव होने के साथ-साथ आपके किचन, वार्डरोब में भी पूरी तरह से बदलाव आ ही जाता है। हम सभी मौसम के हिसाब से ही ज्यादा या कम कपड़े पहनते हैं। मार्केट में मौजूद सब्जियों का सेवन करते हैं। ठीक उसी तरह हमें अपने मेकअप प्रोडक्ट्स में भी बदलाव करना चाहिए।
गर्मी और सर्दी में हवा में बदलाव के साथ आपके स्किन में भी परिवर्तन आने लगता है। ठंड के मौसम में हमारी स्किन ज्यादा ड्राई होने लगती है, जबकि गर्मी के मौसम में इसके विपरीत होता है। इसलिए हर महिला को मौसम में बदलाव के साथ अपने मेकअप प्रोडक्ट्स में भी बदलाव कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं सर्दी से गर्मी के मौसम में मेकअप प्रोडक्ट बदलाने के बारे में...

सर्दी के इन मेकअप प्रोडक्ट्स को गर्मी के इन प्रोडक्ट्स से बदले
1. सर्दी के मौसम अपनी स्किन पर किसी भी तरह की खामी को छुपाने के लिए आप आमतौर पर जिस फाउंडेशन का इस्तेमाल करती हैं, गर्मी के मौसम में उसके स्थान पर बीबी क्रीम या टिंटेड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। गर्मी के लिए यह प्रोडक्ट्स आपकी स्किन के लिए परफेक्ट हैं।
2. सर्दी में आप ज्यादातर डार्क लिपस्टिक शेड्स का ही इस्तेमाल करती होंगी। लेकिन गर्मी के मौसम में कोशिश करें की अपने लुक को ज्यादा वायबरेंट होने से बचाएं। आप गर्मी के मौसम में हल्के लिप कलर का इस्तेमाल करें।
3. सर्दी के मौसम में आप अपने लुक्स को और एक्ट्रेक्टिव बनाने के लिए आप स्मोकी आई लुक कैरी करती हैं, लेकिन गर्मी में आप सिर्फ आई-लाइनर के साथ हल्का आई शेडो लगाकर भी बेहतरीन लुक पा सकते हैं।
4. सर्दी के मौसम में आप एक पाउडर ब्लशर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में आप केवल क्रीम ब्लश का यूज करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
