चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Coconut Oil And Coffee Powder For Face: चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स और घरेलू उपायों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए नारियल तेल और कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, नारियल तेल में विटामिन-ई पाया जाता है, जो त्वचा को पोषण देने और चेहरे की चमक बढ़ाने में मदद करता है। वहीं, कॉफी में मौजूद एक्सफोलिएटिंग गुण डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं। नारियल तेल में कॉफी पाउडर मिलाकर लगाने से टैनिंग, दाग-धब्बों और बढ़ती उम्र के कारण होने वाली झुर्रियों की समस्या में फायदा मिल सकता है। तो आइए, जानते हैं चेहरे पर नारियल तेल और कॉफी पाउडर लगाने के फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका -

Coconut Oil And Coffee For Face Benefits

चेहरे का ग्लो बढ़ाए

धूल-मिट्टी, प्रदूषण, गलत खानपान और असंतुलित जीवनशैली के कारण चेहरे की चमक कम होने लगती है। ऐसे में, नारियल तेल में कॉफी पाउडर मिलाकर लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद मिलती है।

दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन को कम करे

चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी नारियल तेल और कॉफी पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। इन दोनों में मौजूद गुण त्वचा की गहराई से सफाई करने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

मुहांसों से छुटकारा दिलाए

चेहरे पर मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल और कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस पैक में मौजूद गुण त्वचा को साफ रखने में मदद करते हैं। इससे त्वचा के मुंहासों को कम करने में मदद मिल सकती है और त्वचा साफ नजर आती है।

झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करे

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखाई देने लगती हैं। ऐसे में, नारियल तेल और कॉफी पाउडर से बने फेस पैक का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी एजिंग गुण स्किन को बेहतर बनाने और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

त्वचा की रंगत निखारे

नारियल तेल में कॉफी पाउडर मिलाकर लगाने से चेहरे का कालापन कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार हो सकता है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा गोरी और निखरी हुई नजर आ सकती है।

चेहरे पर नारियल तेल और कॉफी पाउडर कैसे लगाएं?

नारियल तेल और कॉफी पाउडर का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच कॉफी पाउडर लें। अब इसमें नारियल तेल की 5 से 6 बूंदें डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

Desktop Bottom Promotion