Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कमर तक लंबे हो जाएंगे बाल, बस नारियल तेल और नींबू का करें इस्तेमाल
लंबे बाल पाने के लिए हम सभी तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह काफी महंगे होते हैं और इसलिए आपकी पॉकेट पर भारी पड़ते हैं। लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से अपने बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको किचन इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करने पर जोर देना चाहिए।

नारियल तेल और नींबू कुछ ऐसे ही इंग्रीडिएंट है, जो आपकी स्कैल्प को हेल्दी बनाकर हेयर ग्रोथ को बूस्टअप करते हैं।
नारियल के तेल और नींबू के रस में प्रोटीन और मिनरल्स पाए जाते हैं।
साथ ही साथ, नारियल तेल में एंटी-फंगल और जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं जो जूं और रूसी से बचाते हैं। इससे भी बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नारियल तेल और नींबू के रस के हेयर बेनिफिट्स और इसे इस्तेमाल करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-
नारियल तेल और नींबू के रस के हेयर बेनिफिट्स
अगर नारियल तेल को नींबू के रस के साथ मिक्स करके अप्लाई किया जाता है तो इससे आपको कई लाभ मिल सकते हैं। मसलन-
• नारियल तेल और नींबू का रस आपके हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है, जिससे आपके बाल अधिक मजबूत होते हैं और उनकी ग्रोथ बेहतर होती है।
• नींबू का रस और नारियल तेल डैंड्रफ की समस्या को भी दूर करने में कारगर है। रूसी आपकी हेयर हेल्थ और ग्रोथ को प्रभावित करती है। लेकिन इसके दूर होने के बाद हेयर ग्रोथ पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है।
• लगातार हेयर फॉल होने पर पतले बालों की समस्या होती है। लेकिन जब नींबू का रस और नारियल तेल बालों पर लगाया जाता है तो इससे हेयर थिनिंग की समस्या से निपटने में भी काफी मदद मिलती है। कुछ ही दिनों में आपके पतले बाल मोटे और घने दिखाई देने लगते हैं।
• जब इन दोनों सामग्रियों को मिक्स करके लगाया जाता है तो यह बालों को डीप कंडीशन करता है। जिससे बाल अधिक मुलायम, मजबूत और चमकदार बनते हैं। इससे बालों के टेक्सचर में भी सुधार होता है।
• सूरज की किरणें बालों को काफी नुकसान पहुंचाती है। इससे बालों के स्ट्रैंड्स काफी कमजोर हो जाते हैं और हेयर फॉल की समस्या होती है। लेकिन जब नारियल तेल और नींबू के रस का इस्तेमाल किया जाता है तो इससे बालों को सन डैमेज से बचने में भी मदद मिलती है।
हेयर ग्रोथ के लिए नींबू और नारियल के तेल का इस्तेमाल कैसे करें?
अगर आप अपने बालों की ग्रोथ को सुधारना चाहते हैं तो ऐसे में आप नींबू और नारियल के तेल को इस तरह इस्तेमाल करें।
आवश्यक सामग्री-
• एक नींबू का रस
• दो बड़े चम्मच नारियल का तेल
इस्तेमाल का तरीका-
• सबसे पहले एक छोटी कटोरी में नींबू का रस और नारियल का तेल डालकर मिक्स करें।
• इसे कुछ सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें, जिससे यह हल्का गर्म हो जाए।
• अब अपने बालों के सेक्शन करते हुए धीरे-धीरे मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
• आप इस मिश्रण को स्कैल्प से लेकर बालों के सिरे तक लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए स्कैल्प और बालों में कुछ मिनट के लिए मालिश करें।
• अगर जरूरत हो तो आप सामग्री अधिक मात्रा में लें।
• अब अपने सिर को शावर कैप या तौलिये से लपेटें और आधे से एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
• अब आप गर्म पानी से बालों को धो लें। अंत में, सल्फेट फ्री शैम्पू से बालों को अच्छी तरह धो लें।
• आप सप्ताह में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जरुरी बातें
• इस मास्क को अपनी स्कैल्प पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य कर लें, क्योंकि नींबू का रस कुछ लोगों की स्कैल्प को परेशान कर सकता है।
• अगर आपके बाल बहुत अधिक रूखे, कमजोर व अनमैनेजेबल हैं तो ऐसे में आप इस मास्क में एक चम्मच आर्गेनिक शहद को भी मिक्स कर सकते हैं।
• वहीं, अगर आप रूसी के कारण बहुत अधिक परेशान हैं तो इस हेयर मास्क में तीन-चार बूंदे टी ट्री ऑयल की मिक्स करें।



Click it and Unblock the Notifications
