Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Cold vs Hot Wax: कोल्ड या हॉट आपके लिए दोनों में से कौनसी वैक्स है बेहतर? ऐसे जानें
Cold vs hot wax: कोल्ड और हॉट वैक्स दोनों की अपनी खूबियां होती हैं। लेकिन आपके स्किन के लिए कौन-सा वैक्स सही है। यह आपको अपनी स्किन के अनुसार पता करना होगा। वैक्स कराते हुए सबकी अपनी प्रिफरेंस होती है।
हम आज आपको यहां हॉट और कोल्ड वैक्स में अंतर बताएंगे, आप अपने सहूलियत के हिसाब से जानिए कि दोनों में से आपके लिए कौनसा वैक्स बेस्ट रहेगा।

कोल्ड वैक्स (Cold Wax )
कोल्ड वैक्स भी हॉट वैक्स की तरह काम करती है, लेकिन इसे अप्लाई करने का तरीका अलग है। इसके लिए पहले स्ट्रिप्स पर वैक्स लगाई जाती हैं और फिर उसे स्किन पर लगाकर हल्का प्रेस किया जाता है। आखिरी में स्ट्रिप्स को खींचकर स्किन के बाल निकाले जाते हैं।
कोल्ड वैक्स की खूबियां और कमियां
-कोल्ड वैक्स की स्ट्रिप्स हॉट वैक्स की तुलना में कम मैसी होती हैं। लेकिन यह भी कहा जाता है कि हेयर्स को रूट्स से निकालने में हॉट वैक्स की तरह कारगर नहीं होता है।
- अगर आप टैनिंग की समस्या से परेशान हैं, तो कोल्ड वैक्स आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। इससे डेड स्किन भी निकल जाती है साथ ही ये त्वचा को अधिक नमी देता है।
- यह त्वचा को टोनिंग भी बेहतर करता है। इसे इस्तेमाल करना भी बेहद आसान होता है। आप चाहे तो घर पर इस वैक्स को इस्तेमाल कर सकते हैं। घर के लिए कोल्ड वैक्स बेहतर विकल्प रहेगा।
- कोल्ड वैक्सिंग के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इससे एक जगह के बाल एक बार में नहीं निकल पाते हैं और आपको एक की जगह पर कई बार वैक्स स्ट्रिप अप्लाई करनी होती है।
- कोल्ड वैक्सिंग, हॉट वैक्सिंग की तुलना में साफ-सुथरी प्रक्रिया होती है। इसमें वैक्स को गर्म करने की झंझट भी नहीं होती। साथ ही इसे इस्तेमाल करते वक्त दर्द भी कम होता
- घर पर वैक्सिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। गलत तरीके से इसे लगाने से लाल दाने व इनग्रोथ हेर्यस हो सकते हैं, जिससे आपको स्मूद स्किन नहीं मिलती।
हॉट वैक्स (Hot Wax)
हॉट वैक्स में चीनी और नींबू, या शहद और नींबू से बनी वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है। ये ज्यादा टेम्परेचर पर पिघल जाते हैं और ठंडे होने पर स्किन पर जम जाते हैं। फिर स्ट्रिप की मदद से वैक्स को निकाला जाता है। इस प्रक्रिया में बाल आराम व जड़ से निकल जाते हैं। हॉट वैक्स बालों के बढ़ने की दिशा में स्किन पर लगाई जाती है।
हॉट वैक्स की खूबियां और कमियां
-हॉट वैक्सिंग में वैक्स को बार-बार गर्म करना होता है। स्किन पर लगाने के दौरान कई बार वैक्स तेज गर्म रह जाता है, जिससे स्किन जलने, रेडनेस और रैशेज का खतरा रहता है
- हॉट वैक्सिंग को आप बॉडी के सलेक्टिव पार्ट पर ही कर सकते हैं क्योंकि ये गर्म होता है। इस वजह से इसे फोरहेड या अपर लिप्स जैसी जगहों पर करना हानिकारक हो सकता है। क्योंकि इसे गर्म अवस्था में ही त्वचा पर डायरेक्ट अप्लाई करना होता है, तब ही यह रिजल्ट बेहतर देती है। संवेदनशील अंगों में हॉट वैक्सिंगे हानिकारक हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
