Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Colors For Your Skin Tone: अपने अंडरटोन से पता करें आप पर कौन सा कलर अच्छा लगता है
कई बार ऐसा होता है कि आप मेकअप प्रोडक्ट अच्छे यूज करते है, मेकअप भी अच्छे से करते हैं लेकिन फिर भी आपका लुक अच्छे से निखर कर सामने नहीं आता है। सही अंडरटोन का मेकअप ना होने से लुक बिगड़ सकता है। आपको अपने कलर टोन के हिसाब से आउटफिट, मेकअप, सेलेक्ट करना चाहिए। लेकिन, आप कलर को कैसे अपने अंडरटोन के हिसाब से सेलेक्ट करें, हम यहां पर आपको तरीका बता रहे हैं, जिसको अपनाने के बाद ना तो आपको अपने स्किनटोन के हिसाब से मेकअप प्रोडक्ट खरीदने में परेशानी होगी ना ही आउटफिट सेलेक्शन में कोई माथापच्ची करनी होगी।

सबसे पहले अपनी त्वचा के अंडरटोन को पहचानें
यहां पर व्हाइट स्किन टोन या फिर ब्लैक स्किन टोन की बात नहीं है, बल्कि आपको इससे ज्यादा जानकारी पता होनी चाहिए, आपकी स्किन का कलर कई रंगों से मिलकर बना होता है। ये रंग ही हैं जो वास्तव में बताते हैं कि कौन से कलर आप पर अच्छे लगते हैं। इन्हें अंडरटोन कहा जाता है । आपने लोगों को खुद को हॉट या कूल कलर का बताते हुए सुना होगा, यहां पर उनका मलतब स्किन के अंडरटोन से होता है।

अगर आप अपनी स्किन को देखते हैं तो वो कई रंगों में नजर आती है जैसे कि आइवरी, टैन या फिर वीट कलर। जब अंडरटोन की बात आती है, तो ये तीन होते हैं - कूल, वार्म और न्यूट्रल। ये पता लगाने के लिए कि आपके पास कौन सा अंडरटोन है, आपको एक छोटा टेस्ट करना होता है- इसके लिए आप अपनी कलाई के अंदर वेन्स के रंगों का टेस्ट करें। अगर उनका रंग नीला है, तो आपके पास कूल अंडरटोन हैं। आपकी कलाई का रंग हरा है, तो आपके पास वार्म अंडरटोन है। अगर ये दोनों का कॉम्बिनेशन है, तो आपके पास न्यूट्रल अंडरटोन हैं।

कूल अंडरटोन के लिए परफेक्ट शेड्स
जो इस कैटेगरी में आते हैं वो बोल्ड ब्लू अंडरटोन सी कलर के साथ बहुत अच्छे लगते हैं, जैसे कि सफेद, रॉयल ब्लू, नेवी, ग्रे और काला भी। आप पर्पल, पिंक और बकाइन कलर भी चुन सकते हैं। आप मैटेलिक सिल्वर और प्योर व्हाइट कैरी कर सकते हैं। करीना कपूर तमन्ना भाटिया इसी कैटेगरी में आती हैं।

वार्म अंडरटोन के लिए परफेक्ट शेड्स
वॉर्म अंडर टोन वालो के लिए, अर्थी कलर बेस्ट ऑप्शन हैं। रस्टी ऑरेंज, ऑबर्न, ऑलिव ग्रीन, सनशाइन येलो और ब्राउन। बरगंडी कलर भी अच्छे से कैरी कर सकती हैं। मूंगा, पिंक गोल्ड भी आपके लिए बेस्ट है। प्रियंका चोपड़ा भी इसी कैटेगरी में आती है।

न्यूट्रल अंडरटोन के लिए परफेक्ट शेड्स
न्यूट्रल अंडरटोन वाले काफी लकी होते हैं, जो कलर पैलेट का हर कलर यूज कर सकते हैं। म्यूट रंग जैसे क्रीम और बेबी पिंक उनके रंग को काफी अच्छे होते हैं। लेकिन रॉयल ब्लू, मैजेंटा के नियॉन कलर से न्यूट्रल अंटरटोन वालों को दूर रहना चाहिए। आलिया भट्ट का भी न्यूट्रल अंडरटोन है।



Click it and Unblock the Notifications
