Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
हर ब्यूटी बात सच नहीं होती, जानिए क्या-क्या हैं ब्यूट्री ट्रुथ
ब्यूटी से संबंधित कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से पहले ये जरूरी है कि आप पहले एक्सपर्ट की राय को जानें और फिर उस टिप को आजमाएं।
आमतौर पर कही जाने वाली कौन सी वो बातें हैं और क्या है उनकी सच्चाई, जानते हैं।

पेट्रोलियम जैली और आईलैशेजस
आमतौर पर ये धारणा लोगों के अंदर छुपी हुई है कि पेट्रोलियम जैली से आइलैशिज की ग्रोथ बढ़ती है। जबकि सच तो ये है कि पेट्रोलियम जैली को आईलैशेज पर लगाने से पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं, जिससे एलर्जी की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए पेट्रोलियम जैली को पूरी तरह से अवॉइड करें।
लैशिज़ की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप उन पर विटामिन-ई युक्त ऑयल जैसे ऑलिव ऑयल, ऑल्मण्ड ऑयल आदि का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा मेकअप के तौर पर आप आर्टीफिशियल लैशिज से अपनी आइलैश को घनी व लंबी दिखा सकती हैं।

ज्यादा कोम्ब नहीं करें
काले घने बाल हर किसी की तमन्ना होती है। बालों को ज्यादा से ज्यादा ब्रश करने से, बाल ज्यादा चमकेगें, इस कारण लोग उन्हें ज्यादा कोम्ब करते हैं। बालों को सुलझा हुआ रखना अच्छी बात है, लेकिन ओवर-ब्रशिंग करना अच्छी बात नहीं। इससे फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है और स्प्लिट-एंड्स भी दिखाई देने लगते हैं।
बालों को ज्यादा ब्रश करने से ये टूटते भी ज्यादा है। सबसे अच्छा है कि आप शैंपू के साथ-साथ अच्छे क्रीमी कंडीशनर का इस्तेमाल करें, इससे बाल सॉफ्ट व सिल्की बने रहेंगे और उलझेंगे भी नहीं।

सनस्क्रीन का प्रयोग
सनस्क्रीन की जरूरत केवल गर्मियों में होती है, ये सोचकर बारिश व सर्दियों के दिनों में सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। सूर्य की हानिकारक किरणें हर मौसम में आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं जिससे स्किन कैंसर होने तक कि संभावना होती है। इसलिए हर मौसम में चाहें धूप रहें या न रहें बाहर निकलने से पहले अपने चेहरे व अन्य खुले भागों पर एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन लगाकर अपनी त्वचा को यूवीए और यूवीबी किरणों से प्रोटैक्ट करें।

कोलेजन की कमी
झुर्रियां केवल ड्राय स्किन पर पड़ती हैं, जबकि सच ये है कि जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, त्वचा में कोलेजन की कमी होने लग जाती हैं, इसीलिए त्वचा पर रिंकल्स पड़ने लग जाते हैं। हां ये जरूर है कि रूखी त्वचा पर रिंकल्स जल्दी दिखाई देने लग जाते हैं पर इसका मतलब ये नहीं कि रिंकल्स केवल ड्राय स्किन पर ही पड़ते हैं।
स्किन कैसी भी हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। रेटिनॉइड, एंटीऑक्सीडेंट्स और सनस्क्रीन युक्त क्रीम या मॉयश्चराइजर का इस्तेमाल करके इन रिंकल्स को डिले किया जा सकता है।
लाइफ और फ्रिज
कई लोग अपने कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की लाइफ बढ़ाने के लिए इन्हें फ्रिज में रखते हैं। फ्रिज में कॉस्मेटिक्स रखने से उनकी शेप पर फर्क नहीं पड़ता, लेकिन इससे प्रोडक्ट की लाइफ नहीं बढ़ती है।



Click it and Unblock the Notifications
