Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
सोते समय ये 5 गलतियां एक्ने का बन सकती हैं कारण..
चेहरे पर एक्ने हम में से किसी को भी अच्छे नहीं लगते हैं। आमतौर पर, हम इसके लिए बहुत अधिक तनाव या स्किन पर आने वाले ऑयल को जिम्मेदार मानते हैं। हालांकि, कभी-कभी आपकी सोते समय की जाने वाली गलतियां भी एक्ने को ट्रिगर कर सकती हैं। अमूमन हम इस ओर ध्यान ही नहीं देते हैं और बस महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन इससे कोई भी रिजल्ट नहीं मिल पाता है। इसलिए पहले आपको उन स्लीपिंग मिसटेक्स के बारे में भी जान लेना चाहिए।
जब आप इन गलतियों को पहचानकर उसे दूर कर लेते हैं तो इससे आपकी काफी सारी प्रॉब्लम्स खुद ब खुद ठीक हो जाती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ स्लीपिंग मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए-

तकिए का कवर ना बदलना
यह एक ऐसी मिसटेक है, जो हम में से अधिकतर लोग करते हैं, लेकिन इसके कारण कई तरह के स्किन इश्यूज होते हैं। आपको यह समझना चाहिए कि जिस तरह आप अपने कपड़ों को वॉश करते हैं, उसी तरह तकिए के कवर को भी क्लीन करना चाहिए। पिलो कवर की गंदगी व बैक्टीरिया बेहद ही आसानी से हमारी स्किन के संपर्क में आते हैं। जिसके कारण एक्ने की समस्या हो सकती है। इसलिए हर सप्ताह आपको अपने पिलो कवर आदि को अवश्य क्लीन करना चाहिए।
मेकअप लगाकर सोना
यह तो हम सभी जानते हैं कि रात को मेकअप रिमूव करके ही सोना चाहिए। लेकिन अक्सर पार्टी के बाद या फिर पूरा दिन काम करने के बाद हम इतना थक जाते हैं कि मेकअप को रिमूव करना जरूरी नहीं समझते हैं। हालांकि, यही आदत स्किन को बहुत अधिक डैमेज करती है। मेकअप के पार्टिकल रात भर आपके पोर्स को क्लॉग कर देते हैं और इससे एक्ने हो जाते हैं। इसलिए, हमेशा यह सुनिश्चित करें कि आप रात को सोने से पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह क्लीन अवश्य करें।
बिना धुले तौलिये का उपयोग करना
कुछ लोग अपनी स्किन को सोने से पहले क्लीन तो करते हैं, लेकिन फिर भी वे गड़बड़ी कर देते हैं। वे चेहरे से गंदगी हटाने के लिए क्लींजर और मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन उसके बाद फेस को पोंछने के लिए गंदे तौलिये का इस्तेमाल करते हैं। तो इस स्थिति में भी आपको एक्ने की समस्या हो सकती है। बेहतर होगा कि आप अपने फेस को वाइप करने के लिए हमेशा साफ कपड़े या टॉवल का इस्तेमाल करें। गंदा टॉवल आपके पोर्स को क्लॉग कर सकता है, जिसके परिणामस्वरूप ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और एक्ने हो सकते हैं। इसके अलावा, अपने चेहरे को तौलिये से रगड़ते समय बहुत कोमल रहें। अगर आप अपनी स्किन को बहुत जोर से रगड़ेंगे तो ऐसे में घर्षण के कारण मौजूदा एक्ने ट्रिगर हो सकते हैं।
पेट के बल सोना
यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन पेट के बल सोने से भी आपको एक्ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल, जब आप पेट के बल सोते हैं तो इससे आपकी स्किन सीधे ही तकिए के कवर के सीधे संपर्क में आती है। ऐसे में पूरी रात आपकी स्किन और तकिये के कवर के बीच घर्षण होता है। जिससे आपकी एक्ने की समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए आप पेट की जगह पीठ की बल सोने की कोशिश करें।
रात भर बालों में तेल लगाकर छोड़ देना
अधिकतर भारतीय घरों में लोग ऐसा ही करते हैं। वे रात को सोने से पहले ऑयलिंग करते हैं और सुबह उठकर सिर धोते हैं। हालांकि, ऐसा करने के कारण आपको एक्ने की समस्या हो सकती है। दरअसल, अगर आपकी स्किन ऑयली है और आप रात भर ऑयल लगाकर छोड़ देते हैं तो इससे रात भर तेल रिसता रहता है और अतिरिक्त सीबम स्किन पर एक्ने पैदा करता है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आप ऑयलिंग करने के दो घंटे बाद अपने बालों को वॉश कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
