Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
खाने में फ्लेवर बढ़ाने के अलावा बालों से डैंड्रफ भी दूर करता है हरा धनिया, ऐसे करें इस्तेमाल
Coriander Leaves benefits For hair : धनिया न केवल खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने में उपयोगी है, बल्कि यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। अध्ययनों के अनुसार, नियमित रूप से धनिये का रस पीने से बालों का विकास तेज होता है और वे मजबूत बनते हैं। धनिये में विटामिन ए और सी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों को जड़ों से सिरे तक पोषण प्रदान करते हैं।
यह प्राकृतिक सीबम के उत्पादन को संतुलित करता है, जिससे बाल स्वस्थ और चमकदार बनते हैं। धनिये के एंटी-फंगल गुण बालों में रूसी की समस्या को कम करते हैं और स्कैल्प को साफ-सुथरा रखते हैं। यह सरल उपाय बालों की देखभाल के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक विकल्प है।

डेंड्रफ दूर करता है धनिया
धनिया, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण, स्कैल्प में रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे बाल लंबे, मजबूत और स्वस्थ होते हैं। नारियल तेल में धनिये की पत्तियां डालकर एक या दो हफ्ते तक रखें। इसके बाद इस तेल को स्कैल्प पर लगाएं। यह न केवल बालों के विकास को बढ़ावा देता है, बल्कि रूसी की समस्या को भी दूर करता है। यह एक प्राकृतिक और असरदार तरीका है।
कैसे करें धनिया का इस्तेमाल
थोड़े से धनिये को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे सिर पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लें। यह रूसी दूर करने में मदद करता है। धनिये में एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे सिर पर लगाएं। सूखने के बाद शैम्पू से धो लें। यह पैक बालों का झड़ना रोकने और उन्हें घना व स्वस्थ बनाने के लिए बहुत प्रभावी है।
ध्यान दें: धनिये का हेयर पैक, तेल या जूस हफ्ते में दो बार से अधिक न लगाएं। धनिया स्कैल्प पर प्राकृतिक सीबम के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे अधिक इस्तेमाल करने पर स्कैल्प ऑयली हो सकता है। संतुलित उपयोग से बेहतर परिणाम मिलते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
