Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Karwa Chauth Mehndi Design : इस करवा चौथ हाथ पर सजाए कपल डिजाइन, मेहंदी देख प्यार लुटाएंगे पति देव
करवा चौथ का व्रत शादीशुदा महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है, जिसमें वे अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। इस अवसर पर हाथों में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। हर सुहागन इस दिन 16 शृंगार के साथ करवा चौथ पर बहुत खूबसूरत तरीके से तैयार होती है।
इन सबमें सबसे खास होती है सुहागनों के हाथों की मेहंदी। अगर इस बार आप स्पेशल मेहंदी इस करवा चौथ पर कुछ खास करना चाहती हैं, तो कपल मेहंदी डिजाइन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें आप अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम और जुड़ाव को खास तरीके दिखाकर उनके प्रति प्यार जता सकती हैं। आइए आपको करवा चौथ पर स्पेशल मेहंदी डिजाइन बताते हैं, जो इस त्योहार पर आपकी हाथों की

करवाचौथ डिजाइन
कपल मेहंदी डिजाइन में आप करवा चौथ से जुडे प्रतीकों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये डिज़ाइन न केवल सुंदर लगते हैं, बल्कि आपके प्यार को भी दर्शाते हैं। इसके अलावा, आप हाथ के बीचों-बीच एक बड़ा दिल बना सकती हैं जिसमें आपके और आपके पति के नाम के शुरुआती अक्षर शामिल हों। यह डिजाइन इस खास दिन पर आपके जुड़ाव को और भी गहरा करेगा।

दूल्हा और दुल्हन मेहंदी डिजाइन
मेहंदी में दूल्हा और दुल्हन के छोटी-छोटी आकृति बनाकर इसे और खास बना सकती हैं। आप अपने हाथों पर दूल्हा और दुल्हन का चेहरा बनवा सकती हैं, जो आपकी शादी के दिन की याद दिला देगा। खासतौर पर न्यूली ब्राइड के लिए यह मेहंदी की डिजाइन बेस्ट सरप्राइज हो सकती है।

इंटरलॉकिंग डिज़ाइन
इस तरह की डिज़ाइन में, एक हाथ पर एक हिस्सा और दूसरे हाथ पर दूसरा हिस्सा बनाया जाता है। जब आप अपने दोनों हाथों को जोड़ती हैं, तो एक पूरा चित्र या डिज़ाइन उभर कर आता है। यह डिज़ाइन प्रेम और एकता का प्रतीक है, जिसे खासतौर पर करवा चौथ पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

पारंपरिक पैटर्न
कपल मेहंदी डिजाइन में पारंपरिक पैटर्न जैसे फूल, पत्ते, और मोर के डिज़ाइन को जोड़ का इस्तेमाल करते हुए आप चांद तारों के साथ इस तरह की मेहंदी की डिजाइन भी बना सकती है। । यह डिज़ाइन हाथों को पूरी तरह से भरता है और इसमें आप अपने पति का नाम भी छिपा सकती हैं, जिसे ढूंढ़ना इस दिन को खास बना देगा।

करवा चौथ थीम मेहंदी डिजाइन
इस मेहंदी की डिजाइन में आप करवा करवा चौथ से जुडी कोई थीम पर डिजाइन लगा सकती है। जैसे छलनी से पति का चेहरा देखती हुई डिजाइन। ये आपके दिन को बहुत स्पेशल बना देगा।

रोमांटिक मेंहदी डिजाइन
इसके अलावा आप चाहे तो एक इस तरह की पति पत्नी के साथ खडे हुए की मेहंदी डिजाइन बना सकती है। जो जिंदगीभर के प्यार को दर्शाता है। इसके आसपास फूल-पत्तों से इस मेहंदी को पूरा कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications