Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
'सर आप बहुत ग्लो करते हो...' महिला क्रिकेटर ने पीएम मोदी से पूछा स्किन केयर रूटीन, जान लें जवाब
PM Modi Skin Care Secrets: वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों से अलग-अलग विषयों पर बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों को नमो जर्सी भी गिफ्ट की। इस बातचीत के दौरान बल्लेबाज हरलीन कौर देओल ने प्रधानमंत्री से एक ऐसा मजेदार सवाल पूछ लिया कि वहां बैठे सभी लोगों की हंसी फूट पड़ी।

हरलीन देओल ने पीएम मोदी से पूछा स्किन केयर रूटीन
दरअसल, बातचीत के दौरान हरलीन ने पीएम मोदी से उनका स्किन केयर रूटीन पूछ लिया। हरलीन ने कहा, "सर मुझे आपका स्किन केयर रूटीन पूछना है, 'आप बहुत ग्लो करते हो सर।' ये सवाल सुनकर प्रधानमंत्री समेत वहां उपस्थित सभी लोग हंस पड़े। पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में अपना सिर पकड़ लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इसके बाद प्रधानमंत्री मंत्री मुस्कुराते हुए बोले, 'मेरा इस विषय पर ज्यादा ध्यान नहीं गया था। मैंने शीशे पर कभी ध्यान नहीं दिया है।' तभी वहां बैठी स्नेह राणा ने कहा, 'सर यह करोड़ों देशवासियों का प्यार है।' इस पर पीएम मोदी ने कहा, 'समाज से इतना प्यार मिलता है। सरकार में भी 25 साल हो गए हैं। हेड ऑफ गवर्नमेंट बने हुए लंबा असर हो गया है। जब लोग आशीर्वाद देते हैं तो उसका एक प्रभाव होता है।'
यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी से उनकी चमकती त्वचा का राज पूछा गया हो। उनकी ग्लोइंग स्किन को देखकर सभी उनका सीक्रेट जानना चाहते हैं।
#WATCH | Delhi: Cricketer and member of the Champion Indian Cricket team, Harleen Kaur Deol, asks Prime Minister Narendra Modi about his skin care routine.
— ANI (@ANI) November 6, 2025
Prime Minister Narendra Modi says, "I did not pay a lot of attention to this... I've been in government for 25 years now.… pic.twitter.com/deqCTZcCAE
त्वचा को चमकदार कैसे बनाएं?
अगर आप चमकदार और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए -
रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें।
अपनी डाइट में ताजे फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और विटामिन-सी से भरपूर चीजें जैसे संतरा, नींबू, आंवला, कीवी को शामिल करें।
स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए पर्याप्त नींद लें और तनाव से दूर रहें।
दिन में दो बार, सुबह और शाम को अपना चेहरा धोएं।
इसके बाद टोनर और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
घर से बाहर निकलने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह त्वचा को टैनिंग और सन डैमेज से बचाती है।
सप्ताह में 1-2 बार बेसन, हल्दी, गुलाब जल, एलोवेरा और दही को मिक्स करके फेस पैक लगाएं। इससे त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल और गंदगी साफ होगी और त्वचा में निखार आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
