Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
गर्मी में हाइड्रेट स्किन के लिए लगाएं खीरा टोनर, मिलेंगे ये बेहतरीन फायदे
गर्मी में अक्सर धूप, धूल और लू के कारण स्किन बेजान नजर आने लगती है। इतना ही नहीं स्किन पर धब्बे और पिंपल्स होने की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में खीरा आपकी स्किन को दोबारा हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है।
खीरे के टोनर के इस्तेमाल से ब्रेकआउट को रोकने में मदद मिल सकती है। आपकी स्किन पर खीरे के रस का नियमित उपयोग अतिरिक्त तेल को भी कंट्रोल कर सकता है। यह आपकी स्किन का सही पीएच स्तर पर बनाए रखने में मददगार है जो स्किन पर बैक्टीरिया के विकास को रोकता है।

खीरा विशेष रूप से गर्मियों में स्किन केयर के लिए एक बेहतरीन सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसमें ठंडक और सुखदायक गुण होते हैं। ऐसे में आप भी अपनी स्किन को फ्रेश और हाइड्रेट रखने के लिए इस आसान DIY खीरा टोनर को ट्राई कर सकते हैं।
गर्मी के लिए DIY खीरा टोनर रेसिपी
सामग्री:
* मध्यम आकार का खीरा - 1 कटा हुआ
* पानी - 1 कप
* विच हैज़ल - 1 चम्मच ( ऑप्शनल )
* कॉटन पैड्स
प्रयोग की विधि -
1. खीरे का टोनर बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. इसके बाद खीरे के टुकड़ों को ब्लेंडर में स्मूथ पेस्ट बनने तक ब्लेंड करें।
3. अब इस खीरे के पेस्ट में पानी डालें और फिर से इसे अच्छे से ब्लेंड करें।
4. इस मिश्रण को एक पतली छन्नी की मदद से छान लें ताकि गूदा अलग हो सकें।
5. अब अगर आप चाहे तो इसमें विच हैजल मिला सकते हैं जो आपके लिए वैकल्पिक है।
6. आपका टोनर तैयार है इसे किसी स्प्रे बोतल या कंटेनर में डालकर फ्रिज में एक हफ्ते के लिए स्टोर कर सकते हैं।
खीरा टोनर के स्किन बेनिफिट्स -
1. त्वचा को रखें हाइड्रेट
खीरे में उच्च मात्रा में पानी और जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं, जिससे यह नरम और चिकनी महसूस होती है।
2. जलन होती है शांत
खीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो चिड़चिड़ी स्किन को शांत करने, रेडनेस दूर करने और चेहरे की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
3. पीएच स्तर को करें संतुलित
खीरा टोनर स्किन के पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे ब्रेकआउट और त्वचा की अन्य समस्याओं को रोका जा सकता है।
4. पोर्स को करें टाइट
खीरे का टोनर आपके स्किन के पोर्स को कसने और कम करने में मदद कर सकता है, जिससे आपकी स्किन ग्लोइंग और चिकनी नजर आएगी।
5. स्किन को रखें फ्रेश
टोनर का ठंडा और ताज़ा गुण थकी हुई और सुस्त दिखने वाली स्किन को पुनर्जीवित करने में मदद कर सकते हैं, जिससे यह फिर से फ्रेश महसूस कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
