Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Dadi Ma ke Nuskhe:पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स से मिल जाएगी हमेशा के लिए मुक्ति, आजमाएं दादी मां का ये फॉर्मुला
Dadi Ma Ke Nuskhe Home Remedies For Dark Spots: हर किसी को बेदाग और निखरी त्वचा की चाहत रहती है। लेकिन बिगड़ती लाइफस्टाइल और प्रदूषण की वजह से समय से पहले ही बुढ़ापा आना और चेहरे पर दाग-धब्बे होना एक आम समस्या हो गया है। कई बार हम इन दागों को छिपाने के लिए महंगे और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, जो फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप भी इन दाग-धब्बों से परेशान हैं तो हम लेकर आए हैं आपके लिए दादी मां के घरेलू नुस्खे जिन्हें अपना आप कुछ ही दिनों में पा सकते हैं बेदाग निखार। आइए फिर जल्दी से दान लेते हैं दादी मां के वो 5 जादुई घरेलु नुस्खे।

1. नींबू और शहद
नींबू को त्वचा के लिए 'नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट' माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-C काले धब्बों को हल्का करने और डेड स्किन सेल्स को हटाने में बहुत कारगर है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच नींबू के रस में थोड़ा सा शहद मिलाएं। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। शहद आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करेगा और नींबू दाग मिटाएगा।
2. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और कूलिंग प्रॉपर्टीज त्वचा को रिपेयर करने में मदद करती हैं। ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालें और इसे सीधे चेहरे पर लगाएं। आप इसे रात भर लगा रहने दे सकते हैं। यह न केवल दाग-धब्बे कम करता है, बल्कि झाइयों और पिग्मेंटेशन को भी जड़ से मिटाता है।
3. बेसन और दही का उबटन
पुराने समय में साबुन की जगह बेसन का इस्तेमाल किया जाता था। बेसन त्वचा को गहराई से साफ करता है और दही में मौजूद लैक्टिक एसिड दागों को हल्का करता है। आप 2 चम्मच बेसन में आवश्यकतानुसार दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद रगड़ते हुए साफ करें। इससे Dead Skin हटती है और चेहरा ग्लो करने लगता है।
4. आलू का रस
क्या आप जानते हैं कि आलू का रस झाइयों और जिद्दी निशानों को मिटाने का सबसे सस्ता और बेहतरीन इलाज है? इसमें कैटेकोलेज (Catecholase) नामक एंजाइम होता है जो त्वचा की रंगत को निखारता है। आप एक आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें। यह सनबर्न और अनइवन स्किन टोन को ठीक करने में भी सहायक है।
5. टमाटर का पल्प
टमाटर में लाइकोपीन (Lycopene) होता है, जो सूरज की हानिकारक किरणों से हुए नुकसान और काले धब्बों को ठीक करता है। आप टमाटर के एक टुकड़े को सीधे चेहरे पर रगड़ें या इसका रस निकालकर लगाएं। आधे घंटे बाद सादे पानी से धो लें। यह स्किन को डीप क्लीन करता है और पोर्स को टाइट बनाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
कोई भी नुस्खा आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
नींबू का इस्तेमाल करने के तुरंत बाद धूप में न निकलें।
भरपूर पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें, क्योंकि बाहरी निखार के साथ अंदरूनी सेहत भी जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications