Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
डैंड्रफ हुआ तो मुंहासे भी होंगे, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताई वजह और उपाय
क्या आप भी डैंड्रफ से परेशान हैं, अगर हां तो फिर मुंहासों से भी होंगे? जब डैंड्रफ बढ़ते है तो पिंपल भी बढ़ने लगते हैं। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि कई बार डैंड्रफ और एक्ने का सीधा कनेक्शन होता है। डैंड्रफ की वजह से होने वाले एक्ने छोटे-छोटे दाने की तरह होते हैं। ये अक्सर फोरहेड, कंधे और पीठ पर नजर आते हैं, लेकिन डैंड्रफ को ज्यादा समय तक नजरअंदाज करने की वजह से ये पूरे चेहरे पर फैल सकते हैं और एक्ने की वजह बन सकते हैं। समय रहते हुए इनका इलाज करवाना बेहद जरुरी है।

डैंड्रफ कैसे और कहां फैलते हैं?
आपकी त्वचा पर डैंड्रफ का प्रभाव आपकी त्वचा के प्रकार पर निर्भर करता है, चाहे त्वचा रूखी हो या तैलीय। आपकी भौंहों के बीच या आपकी नाक या टी-ज़ोन के कोनों में स्किन लाल, पपड़ीदार और रुखी हो गई है, तो इसके पीछे डैंड्रफ ही जिम्मेदार है। डैंड्रफ बढ़ने पर आप ऊपरी पीठ और छाती पर तैलीय, पपड़ीदार और सूजी हुई त्वचा का अनुभव कर सकते हैं। डैंड्रफ की वजह से एक और स्किन कंडीशन हो सकती है, वो है खुजली वाले मुंहासे। ये स्कैल्प से होते हुए गर्दन, हेयरलाइन, ऊपरी पीठ और छाती तक फैल सकते हैं। गर्दन के पीछे और कानों पर पपड़ीदार, लाल त्वचा का दिखना भी डैंड्रफ का ही एक तरह का दुष्प्रभाव है।
किन वजहों से होते हैं एक्ने?
- डैंड्रफ तो एक कारण है ही, इसके अलावा हार्मोनल असंतुलन की वजह से भी पिंपल्स की परेशानी हो सकती है।
- डाइट में ज्यादा ऑयली, फास्ट फूड या मैदा खाने की वजह से।
कई बार विटामिन डेफिशियेंसी की वजह से भी चेहरे पर दाने निकलते हैं।
- गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, एक्सपायर्ड मेकअप प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से एक्ने की शिकायत होती है।
- तनाव लेने से भी हॉर्मोन प्रभावित होते हैं, जिसकी वजह से मुंहासे की दिक्कत हो सकती है।
एक्सपर्ट ने बताया क्या करें?
स्किना हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीनियर डर्मेटोलॉजिस्ट पुष्पेंद्र शर्मा बताते हैं कि डैंड्रफ, हेयरफॉल भी बढ़ता है और एक्ने भी। इसलिए एक्ने होने पर तीन काम करें।
- बालों में तेल न लगाएं
- जितना ज्यादा हो उतना ज्यादा शैम्पू लगाएं।
-हेयरकट करवाते रहें।

आप क्या जानते हैं और आपको क्या करना चाहिए?
ज्यादातर लोगों का मानना है कि कई कॉस्मेटिक साबुन या मॉइश्चराइजर के इस्तेमाल से डैंड्रफ को रोका जा सकता है। यह गलत है, क्योंकि इससे स्थिति और खराब हो सकती है।
कुछ तथ्य:
- ज्यादातर मामलों में, त्वचा संवेदनशील हो जाती है और बहुत देखभाल की आवश्यकता होती है।
- केमिकलयुक्त साबुन से त्वचा बार-बार धोने से पपड़ीदार और रुखी हो जाती है।
- मुंहासे या एंटी-एजिंग उत्पाद के इस्तेमाल से डेंड्रफ ज्यादा फैल सकता है।
- माइल्ड प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करें जो त्वचा को जलने से बचाएगी।
- डैंड्रफ पैदा करने वाले यीस्ट को नियंत्रित करने वाले क्लीन्ज़र का उपयोग करना ही एकमात्र सॉल्यूशन है।
- विशेषज्ञ ज्यादातर प्रिस्क्रिप्शन में सल्फा एंटीबायोटिक क्लींजर (अगर एलर्जी नहीं है) या पाइरिथियोन जिंक साबुन का उपयोग करने की हिदायत देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
