Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Dark Forehead Home Remedies: माथे के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
गर्मी के मौसम में अक्सर आपके माथे पर हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या बढ़ जाती है। जिसका सबसे बड़ा कारण इस मौसम में सूरज की तेज रोशनी के संपर्क में आना या बार-बार पसीना पोंछना है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उनके भी माथे का रंग डार्क होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।
माथे के डार्क कलर को हल्का करने के लिए आप कई प्राकृतिक इलाज कर सकते हैं जो माथे के कालेपन को कम करने में मदद कर सकते है। हालांकि, यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि ये उपाय तुरंत अपना असर नहीं दिखाते हैं बल्कि धीरे-धीरे नजर आ सकते हैं। तो यहां हम आपको माथे के कालेपन को दूर करने के कुछ नेचुरल होम रेमेडी बताने जा रहे हैं जिसके बाद आप माथे के कालेपन को दूर कर सकते हैं।

माथे का कालापन दूर करने के उपाय
1. नींबू का रस
नींबू के रस में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के गुण मौजूद होते है जो आपकी स्किन को हल्का करने में मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए बस आपको एक फ्रेस नींबू को निचोड़ाकर उसके रस को निकालना है। इसके बाद इसे अपने अपने माथे पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।
2. एलोवेरा
एलोवेरा में स्किन को हल्का करने के गुण होते हैं, जिस कारण यह माथे के काले धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है। बस पको अपने माथे पर ताजा एलोवेरा जेल लगाना है और फिर 20 मिनट के बाद पानी से धो लें।
3. टमाटर का रस
टमाटर के रस में नेचुरल एसिड मौजूद होता हैं जो स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है। टमाटर का रस अपने माथे पर लगकर 1 मिनट के लिए छोड़ देना है फिर पानी से धो लें।
4. हल्दी
हल्दी एक नेचुरल स्किन ब्राइटनर के रूप में जाना जाता है। इसके इस्तेमाल से आपके माथे का कालापन दूर हो सकता है। बस आपको एक चुटकी हल्दी पाउडर को एक चम्मच दूध में मिलाना है। इसके बाद इसे थोड़ी देर के लिए ऐसे ही सुखने दें और 20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
5. आलू का रस
आलू में प्राकृतिक ब्लीच एजेंट के गुण मौजूद होते हैं जो स्किन को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। कच्चे आलू को घिसकर उसके रस को निकाल लें। फिर इस रस को अपने माथे पर सर्कुलर मोशन में लगाते हैं 2 मिनट तक मसाज करें और फिर 1 मिनट के बाद चेहरे को साफ कर लें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
