Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Dark lips home remedies: स्मोकिंग या अन्य कारण से हो गए है होंठ काले, इन रेमेडीज से पाएं नेचुरल लिप्स कलर
खूबसूरत गुलाबी होंठ हर व्यक्ति को खासकर महिलाओं को बहुत प्यारा होता है। कई लोग अपने होंठों को सॉफ्ट और नेचुरल रखने के लिए लिप ग्लॉस और अन्य नेचुरल तरीकों का उपयोग करते हैं। लेकिन कई बार आपके होंठ बदलते लाइफस्टाइल, ज्यादा कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स के यूज, मेडिकल कारण, स्मोकिंग, ज्यादा शराब पीने के कारण काले पड़ जाते हैं।
अगर किसी भी कारण से आपके भी होंठो का रंग भी बदल गया है और आप उसे हल्का करने की कोशिश कर रही हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी होम रेमेडीज लेकर आए हैं जिसके इस्तेमाल से आप अपने होंठ के रंग को हल्का कर सकते हैं।

लिप्स के रंग को हल्का करने के रेमेडीज
1. शुगर लिप स्क्रब
सामग्री
* नींबू - आधा टुकड़ा
* चीनी - 1 छोटी चम्मच
उपयोग का तरीका
सबसे पहले नीम्बू के टुकड़े पर चीनी लगाएं। इसके बाद इसे अपने होठों पर हल्के हाथों पर स्क्रब करे। अब लिप्स को पानी से साफ कर लें और हफ्ते में 2 बार इस नींबू और चीनी से अपने होठों को स्क्रब करें।
2. हल्दी लिप मास्क
सामग्री
* टमाटर का रस - 1 बड़ा चम्मच
* नींबू का रस - आधा बड़ा चम्मच
* हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
इस्तेमाल का तरीका
हल्दी लिप मास्क बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स कर लें। अब तैयार पेस्ट को अपने होंठ पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से अपने होंठ को धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
3. नींबू का रस और शहद
सामग्री
* शहद - 1 चम्मच
* नींबू का रस - 1 चम्मच
ऐसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले शहद में नींबू के रस को एक साथ मिला दें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने होठों पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद पानी से अपने होंठ को धोकर इस पर लिप बाम लगा लें। आप इस प्रक्रिया को रोजाना दोहरा सकते हैं।
4. गाजर का रस
सामग्री
* गाजर का रस - 2 बड़े चम्मच
* रूई
कैसे करें उपयोग
अपने होंठो के रंग को वापस पाने के लिए सबसे पहले एक कॉटन पैड को गाजर के रस में भिगो दें। इसके बाद दो से तीन मिनट के लिए इसे अपने होंठ पर हल्के हाथों से लगाएं। अब आधे घंटे तक अपने होंठ को ऐसे ही छोड़ दें। आप होंठो को नेचुरल कलर देने के लिए रोजाना इस ट्रिक को फॉलो कर सकती हैं।
5. कोकोआ बटर
सामग्री
* कोकोआ बटर - 1 बड़ा चम्मच
* जैतून का तेल - 1 चम्मच
इस्तेमाल का तरीका
सबसे पहले कोकोआ बटर और जैतून का तेल को एक साथ मिला दें। इसके बाद अपने होंठों पर लगाएं और 2 से 3 मिनट तक मसाज करें। फिर रातभर के लिए अपने लिप्स को ऐसे ही छोड़ दें और सुबह साफ कर लें।
6. अनार का छिलका
सामग्री
* अनार का छिलका - 1 छोटा चम्मच
* गुलाब जल - 1 चम्मच
कैसे करें उपयोग
अनार के छिलके के इस्तेमाल से भी आप अपने होंठ के नेचुरल रंग को पा सकते हैं। इसके लिए बस आपको अनार के छिलके को सुखाकर उसका पाउडर तैयार करना है। इसके बाद एक चम्मच पाउडर में एक चम्मच गुलाब जल मिला लें। अब अपने होंठ पर इस मिश्रण से मसाज कर लें और रातभर के लिए छोड़ दें फिर सुबह अपने होंठो को साफ कर लें। आखिर में अपने होंठ पर लिप बाम लगा लें।
7. आलू का रस
सामग्री
* आलू का रस - 1 बड़ा चम्मच
* कॉटन पैड
इस्तेमाल का तरीका
सबसे पहले एक कॉटन बॉल को आलू के रस में डुबो लें। अब रस को अपने होंठ पर रात भर के लिए लगाकर सो जाएं। इसके बाद सुबह अपने होंठ को साफ कर लें।
8. शहद और गुलाब की पंखुड़ियां
सामग्री
* गुलाब की पंखुड़ियां - 5
* शहद - 1 बड़ा चम्मच
इस्तेमाल का तरीका
सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसमें शहद मिलाकर अपने होंठ पर लगा लें। इस मिश्रण को अपने होंठों पर रातभर लगा कर छोड़ दें और फिर अगली सुबह धो लें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
