Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
धूप से होंठ हो गए काले? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे और पाएं नैचुरल पिंक लिप्स
Pink Lips Home Remedies: गुलाबी और सॉफ्ट होठों की चाहत हर किसी को होती है। लेकिन गर्मियों में होंठ काले, रुखे और बेजान से हो जाते हैं। दरअसल गर्मियों में तेज धूप, डिहाइड्रेशन, और गलत आदतों के कारण होंठ रूखे और काले पड़ने लगते हैं। होंठों की स्किन बहुत नाजुक होती है और थोड़ी सी लापरवाही से उनका रंग फीका पड़ सकता है।
अगर आप भी चाहते हैं गुलाबी और मुलायम होंठ, तो महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए और अपनाइए ये आसान घरेलू नुस्खे।

1. नींबू और शहद का लिप मास्क
नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है और शहद मॉइस्चराइज़र। दोनों को मिलाकर रात को होंठों पर लगाएं और सुबह धो लें। कुछ ही दिनों में होंठ गुलाबी दिखने लगेंगे।
2. चुकंदर का रस
चुकंदर का रस होंठों को नैचुरली गुलाबी बनाता है। रोज रात को सोने से पहले चुकंदर का रस होंठों पर लगाएं। यह एक बेहतरीन नैचुरल टिंट का काम करता है।
3. नारियल तेल
नारियल तेल होंठों को नमी देने के साथ-साथ सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। दिन में 2-3 बार हल्के हाथों से होंठों पर लगाएं।

4. एलोवेरा जेल
एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और हीलिंग गुण होते हैं। यह काले होंठों को ठीक करने और मुलायम बनाने में मदद करता है। शुद्ध एलोवेरा जेल को होंठों पर लगाकर छोड़ दें।
5. घी और गुलाब की पंखुड़ियां
गुलाब की पंखुड़ियों को दूध में भिगोकर पीस लें और उसमें थोड़ा देसी घी मिलाकर होंठों पर लगाएं। यह नुस्खा पुराने समय से गुलाबी होंठों के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है।
6. शुगर और शहद का स्क्रब
हफ्ते में 2 बार शुगर और शहद को मिलाकर होंठों पर हल्के हाथों से स्क्रब करें। इससे डेड स्किन हटेगी और होंठ साफ और मुलायम होंगे।
7. धूप से बचाव जरूरी
घर से बाहर निकलते समय लिप बाम लगाना न भूलें, जिसमें SPF हो। धूप होंठों को काला बना सकती है।
होंठों को काला होने से बचाने के लिए टिप्स:
खूब पानी पिएं - डिहाइड्रेशन से होंठ सूखते और काले होते हैं
स्मोकिंग से बचें - यह होंठों को काला करता है
सस्ते कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें
दिन में दो बार लिप्स को मॉइस्चराइज करें



Click it and Unblock the Notifications
