Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया क्यों सनस्क्रीन लगाने के बाद डार्क दिखने लगती हैं स्किन, यह है वजह
सनस्क्रीन धूप से चेहरे को प्रोटेक्ट करता है। खासतौर से, गर्मी हो या बारिश का मौसम, हर सीजन में आपकी स्किन को इसकी जरूरत होती है। सनस्क्रीन आपकी स्किन पर एक लेयर की तरह काम करता है, जो आपको हानिकारक यूवी किरणों से प्रोटेक्शन देता है। जिससे आपको सनबर्न से लेकर दूसरे स्किन इश्यूज होने से आराम मिलता है।
हालांकि कई लोगों का कहना हैं कि सनस्क्रीन लगाने से उनकी स्किन डार्क होने लगती है। जिस वजह से काफी लोग सनस्क्रीन लगाने से बचते हैं। जब आप सनस्क्रीन नहीं लगाते हैं तो इससे आपकी स्किन काफी डैमेज होती है। इसलिए, हमेशा सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
जहां तक बात सनस्क्रीन लगाने से स्किन के डार्क होने की है, तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। सेलिब्रिटी डर्मेटालॉजिस्ट डॉ. जयश्री शरद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में बताया है, जिनकी वजह से सनस्क्रीन लगाने के बाद डार्क स्किन की समस्या हो सकती है-

एलर्जिक होना
अगर आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं और उसके बाद आपको अपनी स्किन में डार्कनेस होती है तो यह काफी हद तक संभव है कि सनस्क्रीन में इस्तेमाल किए जाने वाले इंग्रीडिएंट्स में से किसी इंग्रीडिएंट से आपको एलर्जी हो। डॉ. जयश्री शरद कहती हैं कि ऐसे में एक बार आपको अपना सनस्क्रीन बदलने की ज़रूरत है।
सनस्क्रीन में विटामिन सी होना
आजकल मार्केट में मिलने वाले अधिक सनस्क्रीन में विटामिन सी को शामिल किया जाता है। डॉ. जयश्री शरद के अनुसार, अगर आपके सनस्क्रीन में विटामिन सी है, खासकर एल-एस्कॉर्बिक एसिड है, तो आपकी स्किन डार्क दिख सकती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि यह ऑक्सीडाइज्ड हो जाता है, जिससे आपकी स्किन काली दिखने लगती है।
कम सनस्क्रीन लगाना
सन प्रोटेक्शन के लिए सिर्फ सनस्क्रीन लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे पर्याप्त मात्रा में इस्तेमाल करना भी उतना ही जरूरी है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हों, तो धूप में निकलने पर आपकी स्किन काली दिखाई दे सकती है। सही मात्रा में सनस्क्रीन लगाने के लिए आपको अपने पूरे चेहरे पर 2 उंगलियों का इस्तेमाल करना पड़ता है।
सनस्क्रीन सफेद रंग का होना
अमूमन सनस्क्रीन लगाने के बाद हम मेकअप करते हैं। लेकिन डॉ. जयश्री शरद बताती है कि सनस्क्रीन लगाने के बाद वह सफेद रंग का हो जाता है और आप उसके ऊपर मेकअप लगाते हैं, तो आपकी त्वचा काली दिखने लगती है। इसलिए, ऐसी गलती से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
