Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
खीरे को नेचुरल सनस्क्रीन की तरह करना है इस्तेमाल तो अपनाएं ये तरीके
Cucumber As A Natural Sunscreen : खीरे में लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है, जो स्किन को हाइड्रेट और शांत करने में मदद करता है। इससे सनबर्न और जलन से राहत मिलती है। इतना ही नहीं, खीरे में विटामिन सी और कैफिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद कर सकते हैं और स्किन सेल्स डैमेज को कम कर सकते हैं।
इतना ही नहीं, खीरे के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूर्य के संपर्क में आने से होने वाली सूजन, रेडनेस और जलन को कम कर सकते हैं। इस तरह खीरे का इस्तेमाल करना स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप इसे कई अलग-अलग तरीकों से अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं-

खीरे से बनाएं फेस स्प्रे
अगर आप अपनी स्किन को रिफ्रेशिंग फील करवाना चाहते हैं, तो ऐसे में खीरे की मदद से फेस स्प्रे बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं है। बस, खीरे को पीसकर उसका रस निकाल लें और फिर इसे छान लें। इस रस को स्प्रे बोतल में डालकर ठंडा कर लें। ठंडक के लिए धूप में निकलने से पहले इसे अपनी त्वचा पर स्प्रे करें। आपको बहुत अधिक अच्छा फील होगा।
खीरा और एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल
अगर आप अपनी स्किन को सन प्रोटेक्ट करने के साथ-साथ उसे रिपेयर भी करना चाहते हैं तो ऐसे में खीरा के साथ एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि पहले खीरे को पीसकर उसकी प्यूरी बना लें, फिर एलोवेरा का पत्ता तोड़कर उसका फ्रेश जेल निकाल लें। अब आप इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स करें। तैयार मिश्रण को अपनी स्किन पर लगाएं। एलोवेरा भी धूप से कुछ सुरक्षा प्रदान करता है और त्वचा को रिपेयर करने में भी मदद करता है।
खीरा और गुलाब जल से बनाएं टोनर
आप अपनी स्किन की केयर खीरा और गुलाब जल की मदद से टोनर भी बनाया जा सकता है। गुलाब जल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह स्किन के पीएच संतुलन को बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके लिए खीरे को पीसकर उसका रस छान लें। खीरे के रस को गुलाब जल के साथ मिलाएं और कॉटन पैड की मदद से अपनी त्वचा पर लगाएं।
खीरा और दही से बनाएं मास्क
स्किन को पैम्पर करने और उसे आराम पहुंचाने के लिए सबसे पहले खीरे को पीसकर दही में मिला लें। अब तैयार मास्क को अपने चेहरे और स्किन के अन्य खुले एरिया पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी की मदद से अच्छी तरह साफ कर लें।
खीरा और ग्रीन टी से तैयार करें लोशन
आप अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए खीरा और ग्रीन टी की मदद से लोशन बनाएं। इसके लिए, सबसे पहले खीरे को पीसकर उसका जूस निकाल लें। अब ग्रीन टी बनाएं और उसे ठंडा होने दें। खीरे के रस को ग्रीन टी के साथ मिक्स करें और अपनी स्किन पर लगाएं। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपकी स्किन को प्रोटेक्ट करने में मदद कर सकते हैं।
नोट- खीरा स्किन के लिए फ़ायदेमंद है, लेकिन वे कमर्शियल सनस्क्रीन की जगह नहीं ले सकते, जो खास तौर पर यूवी किरणों को रोकने या अब्जॉर्ब करने के लिए बनाए जाते हैं। इसलिए, यूवी किरणों से बचाव के लिए ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल अवश्य करें।



Click it and Unblock the Notifications
