Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
गुलाब की सूखी पंखुड़ियों को इन 6 तरीकों से करें इस्तेमाल
गुलाब से घर सजाना हम सभी को अच्छा लगता है। लेकिन गुलाब जल्द ही सूख जाता है। ऐसे में हम हर दूसरे दिन अपने घर के वास से फूल बदल देते हैं। इस तरह हम उन पुराने गुलाब को यूं ही फेंक देते हैं। जबकि गुलाब की पंखुड़ियां भी बेहद काम की होती हैं। अगर आपको गुलाब से अपना घर सजाने की आदत है तो आप उनकी सूखी पंखुड़ियों को फेंकने के स्थान पर उन्हें अपने ही घर में कई अलग-अलग तरीकों से काम में लाएं।
हो सकता है कि आपको यह समझ में ना आ रहा हो कि आप उन पुरानी गुलाब की पंखुड़ियों का क्या करेंगे। लेकिन वास्तव में यह आपके बेहद काम आने वाली चीज है। इन सूखी पत्तियों से आप ना केवल अपना घर सजा सकते हैं, बल्कि इससे परफ्यूम, रोज वाटर व अन्य कई चीजों को भी बनाया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप गुलाब की सूखी पंखुड़ियों को किन अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं-

घर पर ही पोटपौरी बनाएं
पोटपौरी से घर सजाने का चलन अब बहुत आम हो चुका है। अगर आपके घर में गुलाब की सूखी पंखुड़ियां हैं तो ऐसे में आप उससे पोटपौरी बना सकते हैं। इसमें अरोमा एड करने के लिए आप सूखे गुलाब की पंखुड़ियों को दालचीनी की स्टिक, सूखे अदरक आदि का इस्तेमाल करें। इस तरह आप पोटपौरी बनाकर अपने घर के किसी भी एरिया को फ्रेश लुक दे सकते हैं। फिर चाहे वह आपका बाथरूम हो या फिर क्लोसेट।
पंखुड़ियों से खूबसूरत फ्रेम बनाएं
अगर आप गुलाब की पंखुडी को लंबे समय तक ऐसा ही रखना चाहते हैं। साथ ही साथ, उनसे अपने घर को अधिक खूबसूरत भी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप फूलों को दबाने और उन्हें एक फ्रेम में रखें। गुलाब को दबाने के लिए आपको पहले उन्हें किताबों के बीच सही तरह से व्यवस्थित रखना होगा। इसके अतिरिक्त, आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि फूलों के नीचे और ऊपर कागज हो।

तैयार करें गुलाब जल
यूं तो मार्केट में रोज वाटर मिलता है। लेकिन अगर आप घर पर ही नेचुरल तरीके से गुलाब जल बनाना चाहते हैं तो ऐस में आप सूखे गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप इन पंखुडियों को एक पैन में डालें। साथ ही, इसमें इतना पानी डालें कि पंखुड़ियां पूरी तरह से ढक जाएं। अब आप इसे धीमी आंच पर पानी को उबलने दें। 30 मिनट के लिए पैन को ढक दें और पंखुड़ियों को आंच पर पकने दें। अब आप पानी को छान लें और बस आपका होममेड रोज वाटर बनकर तैयार है।
सूखी पंखुड़ियों से बनाएं परफ्यूम
सूखे गुलाब की पंखुड़ियों का उपयोग एक सुगंधित और नेचुरल परफ्यूम बनाएं। आप इसे बनाते समय अपनी पसंद के अनुसार एसेंशियल ऑयल भी मिक्स कर सकते हैं। यह परफ्यूम नेचुरल होने के कारण इससे आपकी स्किन में इचिंग या अन्य कोई समस्या होने की संभावना ना के बराबर होती है।

नहाने के पानी में शामिल करें
अगर आप एक रिलैक्सिंग बाथ लेना चाहते हैं तो ऐसे में गुलाब की सूखी पंखुडियों को नहाने के पानी में शामिल करना भी एक अच्छा विचार है। इसके लिए आप बाथटब में गुनगुना पानी डालें। अब आप इसमें एप्सम सॉल्ट और पाउडर मिल्क डालकर मिक्स करें। आप इसमें एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे भी मिक्स कर सकते हैं। अब आप जब इस पानी से बाथ लेंगे तो आपको एक सूदिंग व रिलैक्सिंग फील होगा।
कैंडल बनाते समय करें इस्तेमाल
अगर आप घर पर ही कैंडल बना रहे हैं तो उसमें गुलाब की सूखी पंखुड़ियों को इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार है। इसे आप हल्का सा क्रश करके कैंडल मोल्ड में रखें। अब इसमें वैक्स मिश्रण को मिक्स करें। जब कैंडल तैयार हो जाएगी तो यह देखने में बेहद ही खूबसूरत लगती है। साथ ही साथ, इस तरह ही कैंडल्स को आप होम डेकोर में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
