Latest Updates
-
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
सर्दियों मखमली त्वचा के लिए ऐसे करें ग्लिसरीन इस्तेमाल, मुरझा चेहरा भी खिल उठेगा
कोरियन ग्लास स्किन तो हम सभी की चाहत होती है। इस क्लीयर, स्मूथ और रेडिएंट कॉम्पलेक्शन को पाने के लिए हम सभी कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन स्किन को नेचुरली पैम्पर करना भूल जाते हैं। शायद यही कारण है कि कोरियन ग्लास स्किन की चाहत हमारी जेब पर बहुत भारी पड़ती है।
हालांकि, अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को ब्यूटीफुल और क्लीयर बनाना चाहती हैं और एक कोरियन ग्लास स्किन लुक पाना चाहती हैं तो ऐसे में आपको ग्लिसरीन को अपने ब्यूटी रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए।

ग्लिसरीन ना केवल आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है, बल्कि इससे स्किन में नेचुरली चमक भी आती है। आप इसे कई अलग-अलग तरीकों से अपने फेस पर अप्लाई कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप ग्लिसरीन को अपने फेस पर अप्लाई कर सकती हैं-
ग्लिसरीन से बनाएं टोनर
अगर आप अपनी स्किन को नेचुरली हाइड्रेट करना चाहती हैं तो ऐसे में ग्लिसरीन की मदद से टोनर बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि ग्लिसरीन को गुलाब जल या एलोवेरा जूस के साथ मिलाएं। अपने फेस को क्लीन करने के बाद टोनर को कॉटन पैड की मदद से लगाएं। टोनर अप्लाई करने से आपको अपनी स्किन में एक रिफ्रेशिंग फील होगा।
बनाएं मॉइश्चराइज़र
ग्लिसरीन की मदद से एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर भी बनाया जा सकता है। इसके लिए आप ग्लिसरीन को अपने रेग्युलर मॉइश्चराइजर या फिर जेल-बेस्ड क्रीम के साथ मिलाएं। अब आप इस मॉइश्चराइजर को अपने फेस व गर्दन पर लगाएं। आप नियमित रूप से इस रूटीन को फॉलो कर सकते हैं। आपको कुछ ही दिनों में अपनी स्किन में फर्क महसूस होने लगेगा।
ग्लिसरीन से बनाएं मास्क
ग्लिसरीन की मदद से फेस मास्क बनाना भी अच्छा विचार है। आप एक हाइड्रेटिंग फेस मास्क बनाने के लिए ग्लिसरीन को शहद के साथ मिलाएं। अब अपने फेस को क्लीन करके इस मास्क को चेहरे पर लगाएं। करीबन 15-20 मिनट बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से वॉश करें। इसके बाद चेहरे को मॉइश्चराइज करना ना भूलें।
ग्लिसरीन से बनाएं सीरम
ग्लिसरीन से बना सीरम इस्तेमाल करने से आपके लिए कोरियन ग्लास स्किन पाना थोड़ा आसान हो जाता है। इसके लिए आप ग्लिसरीन को एलोवेरा जेल और विटामिन ई ऑयल के साथ मिक्स करें। अब आप फेस क्लीन करने के बाद मॉइश्चराइज़र से पहले इस सीरम को लगाएं।
बनाएं ओवरनाइट मास्क
अगर दिन में आपके पास इतना समय नहीं होता है कि आप बेहतर तरीके से अपनी स्किन की देखभाल कर सकें तो ऐसे में ग्लिसरीन की मदद से ओवरनाइट मास्क बनाया जा सकता है। ओवरनाइट मास्क आपकी स्किन के हाइड्रेशन लेवल को बढ़ाने में मदद करेगा। इसके लिए आप ग्लिसरीन को अपनी पसंदीदा नाइट क्रीम या एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं। अब फेस क्लीन करने के बाद इसे अपनी स्किन पर लगाएं। रातभर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अगली सुबह आप सिर्फ पानी की मदद से चेहरा वॉश कर सकते हैं।
ग्लिसरीन से बनाएं शीट मास्क
अगर आप अपनी स्किन को बेहतर तरीके से पैम्पर करना चाहती हैं तो ऐसे में ग्लिसरीन की मदद से शीट मास्क तैयार करना अच्छा विचार हो सकता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप ग्लिसरीन और पानी का एक मिश्रण बनाएं। अब अपने फेस साइज के अनुसार शीट मास्क काटें। इस शीट मास्क को ग्लिसरीन के मिश्रण में सोक करें। अब आप अपने फेस को क्लीन करें और फिर इस शीट मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं। करीबन 15-20 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब आप शीट मास्क को हटाएं। इस शीट मास्क से आपकी स्किन को एक हाइड्रेशन बूस्ट मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications