Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
क्या आप भी प्राइवेट पार्ट पर लगाते हैं हेयर रिमूवल क्रीम, जानें लें इसके नुकसान

हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग वेजाइनल एरिया में करते समय ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि उनमें कई प्रकार के केमिकल्स होते हैं, जो इस संवेदनशील हिस्से पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। यहां कुछ साइड इफेक्ट्स हैं जो वेजाइनल हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि ये तरीका सबसे आसान है लेकिन इसके नुकसान बेहद है। आइए एक नजर डालते हैं इसके साइडइफेक्ट पर।
स्किन इर्रिटेशन
हेयर रिमूवल क्रीम में मौजूद केमिकल्स से स्किन में जलन, खुजली, और लालिमा हो सकती है। यह समस्या तब ज्यादा बढ़ सकती है जब स्किन सेंसिटिव हो।
इंफेक्शन का खतरा
इस क्षेत्र में स्किन की परत पतली होती है, इसलिए केमिकल्स से बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
एलर्जिक रिएक्शन
कुछ लोगों को क्रीम में मौजूद केमिकल्स से एलर्जी हो सकती है, जिससे रैशेज, सूजन या जलन हो सकती है।
पीएच लेवल का असंतुलन
यह एरिया एक निश्चित पीएच लेवल पर काम करता है, और हेयर रिमूवल क्रीम के इस्तेमाल से इस लेवल में असंतुलन हो सकता है, जिससे वेजाइनल फ्लोरा में बदलाव आ सकता है।
डार्कनिंग या हाइपरपिगमेंटेशन
बार-बार हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग करने से स्किन का रंग काला पड़ सकता है या हाइपरपिगमेंटेशन हो सकता है।
सुरक्षित विकल्प
- नेचुरल तरीकों जैसे वैक्सिंग, शेविंग, या ट्रिमिंग का सहारा लें।
- एक पैच टेस्ट लेकर देखें, पहले एक छोटे से हिस्से पर क्रीम लगाकर टेस्ट करें कि आपकी स्किन पर कोई रिएक्शन तो नहीं हो रहा।
डॉक्टर की सलाह लें
अगर किसी प्रकार की एलर्जी या इर्रिटेशन होती है तो डॉक्टर की सलाह लें। इस तरह आप अपनी वेजाइनल हेल्थ का ध्यान रखते हुए हेयर रिमूवल के सही विकल्प चुन सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
