Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
गर्मी में बाल हो गए फ्रिजी और बेजान, यूज करें ये होममेड हेयर सीरम
क्या आप अपनी फ्रिजी बालों से परेशान है। और कई महंगे हेयर सीरम इस्तेमाल करने के बाद भी इन्हें कंट्रोल नहीं कर पा रहे है। बल्कि हेयर सीरम लगाने के बाद आपके बाल ऑइली और हैवी हो जाते है। तो आपकी इन सभी प्रॉब्लम का बेहद आसान सोल्यूशन ये है कि आप बाजार में उपलब्ध
हेयर सीरम की बजाय घर पर रखी नेचुरल चीजों से बनने वाले होममेड सीरम का यूज करें। जो न केवल किफायती है बल्कि इसको लगाने के बाद फ्रिजी बालों में शाइनिंग और स्मूदनिंग देखने को मिल सकती है। तो आइए जानते है एलोवेरा और नारियल के तेल से घर पर हेयर सीरम कैसे बनाया जाता है।

एलोवेरा और नारियल तेल से घर पर हेयर सीरम कैसे बनाएं?
सामग्री:
* 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
* 1 बड़ा चम्मच विटामिन ई तेल
* 1 बड़ा चम्मच आर्गन ऑयल
* आधा कप फ्रेश एलोवेरा जेल
* अपनी पसंद का एसेंशियल ऑइल
हेयर सीरम बनाने का तरीका:
सबसे पहले फ्रेश एलोवेरा लेकर उसे अच्छे से धो लें। फिर उसकी कांटेदार पत्तियों को किनारों से हटा दें। फिर पत्तियों को काट कर खोलें और चम्मच से जेल को खुरच कर निकाल लें। फिर एलोवेरा जेल को ब्लेंडर में रखें और इसे स्मूद होने तक ब्लेंड करें। इसके बाद एक छोटे कटोरे में एलोवेरा जेल को नारियल तेल, विटामिन ई ऑइल और आर्गन तेल के साथ मिलाए। इस हेयर सीरम को खूश्बूदार बनाने के लिए इसमें अपनी पसंदीदा एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाए। हालांकि जिनको खूश्बू नहीं चाहिए उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं। फिर इस मिक्सर को स्मूद होने तक अच्छी तरह से मिक्स करते रहें। जब ये एक समान हो जाए तो इस हेयर सीरम को साफ और स्ट्ररलाइज बॉटल में ड़ाल दें। इस बात का खास ध्यान रखें कि इस सीरम को सीधी धूप से दूर रखें, और ड्राय जगह पर स्टोर करें।
हेयर सीरम का इस्तेमाल कैसे करें?
सबसे पहले अपने बालों को शैम्पू करें और उसके बाद कंडीशनर करें। इसके बाद हथेली में थोड़ी मात्रा में हेयर सीरम लें और इसे नम बालों पर लगाए। सीरम लगाते समय अपने बालों और स्कल्प में मालिश करें। फिर इसे लगाकर छोड़ दें या फिर अगले दिन बाल धो लें।
होममेड हेयर सीरम लगाने के फायदे -
फ्रिजी हेयर की समस्या को करें दूर
फ्रिजी हेयर यानि घुंघराले बाल एक सामान्य समस्या है जो बालों को डल और अनमैनेज बना सकते है। लेकिन हेयर सीरम में सिलिकॉन बेस्ड इंग्रीडेंट होते हैं जो बालों को कोट करते हैं, फ्रिज़ को कम करते हैं और उन्हें स्मूद एवं सिल्की फिनिशिंग देते है।
बालों को बनाए शाइनी
हेयर सीरम में ऐसे इंग्रीडेंट होते हैं जो बालों में चमक लाते हैं, जिससे वे हेल्दी और शाइनी दिखते हैं। ये इंग्रीडेंट बालों के नेचुरल कलर को बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं, जिससे वे ज्यादा वाइब्रेंट दिखते हैं।
हीट डैमेज से बचाए
आजकल गर्ल्स में स्टाइलिंग का क्रेज कुछ ज्यादा ही बढ़ा है। जहां कर्ली बालों को स्ट्रेट बनाने के लिए फ्लैट आयरन का यूज होता है, तो वहीं स्ट्रेट बालों में कर्ल लाने के लिए कर्लिंग आयरन किया जाता है। लेकिन इन हीट स्टाइलिंग टूल्स का सही तरीके से इस्तेमाल न करने पर बालों को काफी नुकसान हो सकता है। ऐसे में हेयर सीरम बालों को प्रोटेक्ट करने में मदद करते है। स्टाइलिंग से पहले इन्हें बालों पर लगाने से एक प्रोटेक्टिंग लेयर बन जाती है। ऐसे में बाल डैमेज होने से बच सकते है।
बालों की कंडीशनिंग
हेयर सीरम में विटामिन, ऑइल और प्रोटीन जैसे इंग्रीडेंट होते हैं जो बालों में कंडीशनर करने में मदद करते हैं। ये हेल्दी हेयर की ग्रोथ को बढ़ावा देते है। बल्कि ये डैमेज बालों को रिपेयर करने और उन्हें टूटने से बचाने में भी मददगार है। जिससे बाल समय के साथ मजबूत और स्वस्थ हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
