Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
चेहरे की रंगत पड़ गई है फीकी, इंस्टेंट ग्लो के लिए ट्राय करें ये DIY चारकोल फेस मास्क
DIY Charcoal Mask For Glowing Skin : धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन की वजह से चेहरा डल पड़ गया। इस फेस्टिवल सीजन आप चाहते हैं कि आपका चेहरा चांद-सा खिल उठे। तो इसमें चारकोल का DIY फेस मास्क काफी मददगार साबित हो सकता है। ये मास्क ना सिर्फ आपकी रंगत निखारेगा, बल्कि ये आपकी स्किन पर जमा गंदगी को साफ कर उसे क्लीन और सॉफ्ट बनाएगा।
अगर आप उन लोगों में है जो मार्केट प्रोडक्ट नहीं बल्कि घरेलू ब्यूटी टिप्स आजमाने में विश्वास करते है तो यहां हम आपको एक इंस्टेंट DIY चारकोल मास्क बताने जा रहे है। इस मास्क को आप घर पर आसानी से आजम़ा सकते है।
आजकल मार्केट में एक्टिवेटेड चारकोल ढेरों वैरायटी मार्केट में उपलब्ध है। चारकोल स्किन से बैक्टीरिया और गंदगी डिटॉक्स करने का काम करता है। बात करें इससे बनने वाले फेस मास्क की, तो चारकोल मास्क त्वचा के लिए ढेर सारे फायदे लेकर आता है। ये खासकर चेहरे को चमकदार और साफ सुथरा बनाने में असरकारक है।


एक्टिवेटेड चारकोल क्या है?
एक्टिवेटेड चारकोल को एक्टिवेटेड कार्बन (Activated Carbon) भी कहते है। जो काले रंग का गंधहीन और स्वादहीन बारीक पाउडर होता है। एक्टिवेटेड चारकोल को तैयार करने के लिए चारकोल (लकड़ी का कोयला) को हाई टेम्परेचर पर गर्म किया जाता है। जिससे चारकोल के भीतर छोटे-छोटे छेद बन जाते हैं। इन छेदों की वजह से ही एक्टिवेटेड चारकोल की सोखने की क्षमता बढ़ जाती है। अपनी इसी क्षमता के कारण ये कैमिकल और टॉक्सिन को सोखने में सक्षम हो पाता है।
सामग्री:
1 बड़ा चम्मच मिट्टी
1 बड़ा चम्मच एक्टिव चारकोल
1 प्रोबायोटिक कैप्सूल
2 बड़े चम्मच एप्पल विनेगर
एशेंशियल ऑइल
चारकोल फेस मास्क बनाने का तरीका
एक मीडियल बाउल लें और उसमें एक्टिव चारकोल, मिट्टी और प्रोबायोटिक पाउडर को मिलाएं। फिर इसमें एशेंशियल ऑइल की एक या दो बूंदे डालें और एक स्मूद पेस्ट पाने के लिए अच्छी तरह हिलाए। अब, अपने हाथ को अच्छे से साफ पानी से धोकर कर उंगलियों का उपयोग करके, पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर फैलाएं और इसे लगभग 15 मिनट तक लगा रहने दें। जब आपका मास्क अच्छे से सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें और अपनी स्किन में मॉइश्चर वापस लाने के लिए मॉइस्चराइजर की एक मोटी परत लगाएं।
चारकोल फेस मास्क लगाने के फायदे
अगर आप इसे सही तरीके से उपयोग करते हैं तो चारकोल मास्क आपके लिए पसंदीदा स्किन केयर प्रोडक्ट हो सकता है, जो बंद पोर्स को रिपेयर करने के लिए वैक्यूम बनाने में मदद करता है। ये जिद्दी व्हाइटहेड्स को हटाने में भी मदद करते हैं और फेस से एक्सट्रा ऑयल सोख लेता हैं। चारकोल मास्क लगाने से न केवल आपके फेस की रंगत में सुधार होता है, बल्कि DIY पील-ऑफ और बबल चारकोल मास्क के लिए कई फ़ॉर्मूले भी मिलते हैं, जो ना सिर्फ ऑइली बल्कि ड्राई और मिक्स स्किन पर जादुई असर दिखा सकते हैं।
ध्यान देनें वाली बातें
- अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है या, चारकोल मास्क लगाने के बाद स्किन में ड्राईनेस महसूस होती है तो, आप इसे सप्ताह में एक बार या दो सप्ताह में एक बार लगा सकते हैं।
- मास्क को लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धोए।
- इस बात का ध्यान दें कि मास्क आंखों में नहीं लगना चाहिए।
- मुलायम तौलिया से थपथपाते हुए चेहरे को सुखाए।



Click it and Unblock the Notifications
