Latest Updates
-
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
Summer Tips: पसीने की बदबू के कारण कोई लड़की नहीं आती करीब, ट्राई करें ये डिओडोरेंट
गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकले और डिओडरेंट न लगाएं ये हो ही नहीं सकता है। गर्मी में पसीने के कारण शरीर से आने वाली बदबू से बचने के लिए सभी लोग डिओडरेंट लगाते हैं। पुरुषों के लिए यह डेली हाइजीन रुटीन का एक अहम हिस्सा है।
लेकिन मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर डिओडोरेंट में केमिकल होता है जिसके इस्तेमाल से आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। केमिकल वाले डिओडोरेंट कई स्वास्थ्य खतरों को भी बढ़ा सकता है। ऐसे में आप अपने लिए या अपने किसी पुरुष मित्र या करीबी के लिए लिए घर पर ही ये केमिकल फ्री डिओडोरेंट बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

पुरुषों के लिए डिओडोरेंट बनाने की रेसिपी
डिओडोरेंट के लिए सामग्री
* कोकोआ बटर - 1 बड़ा चम्मच
* नारियल का तेल - 1 बड़ा चम्मच
* शिया बटर - 1 बड़ा चम्मच
* वैक्स - 1 बड़ा चम्मच
* अरारोट पाउडर - 2 बड़े चम्मच
* बेकिंग सोडा - 1 1/2 छोटा चम्मच
* बेंटोनाइट क्ले - 1 1/2 चम्मच
* प्रोबायोटिक पाउडर - 1 कैप्सूल
* विटामिन ई ऑयल - 1/4 छोटा चम्मच
* एसेंशियल ऑयल - 15 बूंदें
डिओडोरेंट बनाने का तरीका
1. एक डबल बॉयलर, या छोटे बर्तन में धीमी आंच पर कोकोआ बटर, नारियल का तेल, शीया बटर और वैक्स को पिघाल लें।
2. इसके बाद बर्तन को आंच से हटाकर उसे थोड़ा ठंडा होने दें। फिर इसमें अरारोट पाउडर, बेकिंग सोजा और बेंटोनाइट क्ले भी डाल कर मिक्स कर लें।
3. फिर इसे तब तक मिलाएं जब तक पाउडर इसमें पूरी तरह मिल न जाएं।
4. अब इसमें विटामिन ई ऑयल और एसेंशियल ऑयल भी मिक्स कर दें।
5. अब इस मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें। एक बार जब यह ठंडा हो जाए तो प्रोबायोटिक्स के कैप्सूल को खोलकर इसमें मिला दें।
6. इसके बाद इस मिश्रण को साफ, इस्तेमाल किए गए डिओडोरेंट कंटेनर में डालकर फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
