Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ग्लोइंग और निखरी त्वचा पाने के लिए ट्राई करें ये DIY इको ग्लिटर फेस मास्क, इन बातों का भी रखें ख्याल
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अक्सर महिलाएं और लड़कियां अलग-अलग तरह के फेस मास्क का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हम आपके लिए एक यूनिक DIY फेस मास्क रेसिपी लेकर आए हैं। जी हां इस बार हम आपके लिए DIY इको ग्लिटर फेस मास्क बनाने की विधि लेकर आए हैं।
यह इको ग्लिटर फेस मास्क न केवल आपकी स्किन को ग्लो करने में मदद करेगा, बल्कि आपके मूड को भी रिफ्रेश करने में मदद करेगा। इको ग्लिटर के साथ DIY ग्लिटर फेस मास्क बनाना आपके स्किनकेयर रूटीन में कुछ चमक जोड़ने का एक मजेदार और आसान तरीका है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका

DIY इको ग्लिटर फेस मास्क
सामग्री
* एलोवेरा जेल - 1 बड़ा चम्मच
* शहद - 1 बड़ा चम्मच
* विटामिन ई ऑयल - 1/4 चम्मच
* इको ग्लिटर - 1/4 चम्मच
* एसेंशियल ऑयल ( वैकल्पिक )
बनाने की विधि -
1. इको ग्लिटर फेस मास्क बनाने के लिए एक बाउल में एलोवेरा जेल, शहद और विटामिन ई ऑयल को अच्छी तरह से मिला लें।
2. इसके बाद इस मिश्रण में इको ग्लिटर डालें और ग्लिटर मिलने तक सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं।
3. अब आंखों के पास के एरिया को बचाते हुए ग्लिटर मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
4. अब हल्के हाथों से गुनगुने पानी की मदद से अपने फेस मास्क को क्लिन कर लें।
ग्लिटर फेस मास्क इस्तेमाल करते समय जरूरी बातें -
1. इको ग्लिटर का उपयोग करने के लिए पौधे-आधारित सामग्रियों से बना या बायोडिग्रेडेबल ग्लिटर का उपयोग करें।
2. इस मास्क को अपने फेस पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
3. कटी या चिड़चिड़ी स्किन पर मास्क का इस्तेमाल ना करें।
4. स्किन पर किसी तरह का नुकसान होने के लिए मास्क को स्किन से हल्के हाथों से हटाएं।
5. हफ्ते में कम से कम एक बार इस फेस मास्क का उपयोग करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
