Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
EyeBrow Gel: काली और घनी आइब्रो पाने के लिए घर पर बनाएं ये टिंटेड जेल
आपके लुक को एक्ट्रेक्टिव बनाने में आइब्रो भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर आपकी आईब्रो सही शेप में या शेड में नहीं होती। इसकी वॉल्यूम कम होगी तो आपका लुक खराब लग सकता है।
अपने आइब्रो को वॉल्यूम देने और डार्क दिखाने के लिए कई महिलाएं आइ ब्रो पेंसिल का भी इस्तेमाल करती है। लेकिन आप नेचुरली अपनी आइब्रो को कलर देने और उन्हें ज्यादा घना बनाने के लिए टिंटेड जेल का इस्तेमाल कर सकती है। टिंटेड जेल को आइब्रो जेल भी कहा जाता है। तो आइए जानते हैं घर पर इसे बनाने का आसान तरीका।

DIY आइब्रो जेल रेसिपी
सामग्री:
* एलोवेरा जेल - 1 बड़ा चम्मच
* अरंडी का तेल - 1 चम्मच
* नारियल का तेल - 1/2 चम्मच
* वैक्स - 1 चम्मच
* एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर - 1/2 चम्मच
प्रक्रिया
1. अपना खुद का आइब्रो जेल बनाने के लिए सबसे पहले आप एक हीट-सेफ बाउल में एलोवेरा जेल, कैस्टर ऑयल और नारियल के तेल को जालकर कर गर्म कर लें।
2. अब एक बाउल में वैक्स के साथ एलोवेरा जेल के मिश्रण को एक साथ मिलाएं और बॉयलर का इस्तेमाल करके पिघला लें।
3. इस मिश्रण के पिघलने के बाद, टिंटेड जेल बनाने के लिए एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर मिलाएं। इस पाउडर को मिश्रण में अच्छे से मिलने तक हिलाते रहें।
4. आपका आइब्रो जेल तैयार है इसे किसी साफ और एयर टाइट कंटेनरमें डालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
5. मिश्रण के जमने के बाद, यह इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे लगाने के लिए एंगल्ड ब्रश का उपयोग करके थोड़ी मात्रा में जेल लें और इसे अपनी आइब्रो पर लगाएं।
6. अपनी भौहों के अंदरूनी कोने से शुरू करते हुए अपनी आइब्रो के आकार को परिभाषित करें और स्ट्रोक का उपयोग करते हुए बाहर की ओर निकालें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
