Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Nail Art Trends: नाखूनों को दिखाना है कूल और खूबसूरत, घर पर ट्राई करें ये फ्रेंच नेल आर्ट
नेल आर्ट इस समय बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। ब्राइड हो या फिर ब्राइड मेड्स, कॉलेज जाने वाली लड़की हो या नौकरी करने वाली कोई महिला हर कोई अपने स्पेशल डे या फिर डेली के लिए नए नए डिजाइन्स के नेल आर्ट अपने नेल्स पर ट्राई करती है।
आप इस नेल ट्रेंड के साथ कई तरह के क्रिएटिविटी दिखा सकती हैं। आज के समय कूल फ्रेंच नेल पॉलिश महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। तो आइए जानते हैं आप घर पर ट्रेंडी फ्रेंच मैनीक्योर कैसे कर सकते हैं।

नेल्स को मैनीक्योर के लिए लिए करें तैयार
सबसे पहले अपने हाथों को साबुन या हेंड वॉश से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद अपने नेल्स पर लगे पूराने नाखुनों को अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर अपने हाथों हाइड्रेटेड करने के लिए मॉइस्चराइजर लगाएं। बस आपके नाखून मैनीक्योर के लिए तैयार है।
1. रेनबो फ्रेंच मैनीक्योर
यह नेल आर्ट सबसे ट्रेंडी नेल स्टाइल में से एक है। आप इसे हल्के गुलाबी रंग की नेल पॉलिश की एक परत लगाकर कर सकते हैं क्योंकि यह आपके नाखून के प्राकृतिक रंग की को दिखाने का काम करेगा। अब इशके बाद अपनी पसंद की कोई भी पांच अलग-अलग नेल पॉलिश चुनें। अब अपने नाखून की नोक पर पतले नेल पॉलिश ब्रश से इन अलग-अलग रंगों को अलग-अलग नाखूनों पर लगाएं। आखिर में अपने नाखून पर एक ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश लगाएं।

2. मल्टीकलर फ्रेंच नेल मैनीक्योर
मल्टीकलर फ्रेंच नेल मैनीक्योर करने के लिए आप दो रंगों के नेल पेंट को चुन सकती हैं। जिसमें से एक कलर आपके नेल्स का बेस कलर होगा, और दूसरा कलर आपकी टिप्स के लिए होगा। इसे आसान बनाने के लिए आप इसे लगाने में मदद के लिए कागज के एक पतले टुकड़े को काट सकते हैं और उसकी मदद से अपने नेल आर्ट को कंप्लीट करें। लेकिन ध्यान रहें इस नेल आर्ट के लिए आप कंट्रास कलर का चुनाव ही करें।
3. कलर टिप फ्रेंच मैनीक्योर
सफेद नेल टिप को कलर नेल से बदलना आज के समय में बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। इस नेल आर्ट के लिए आप अपने नाखूनो पर बेस कोट लगाने से शुरुआत करें। फिर अपने किसी भी पसंदीदा रंग का उपयोग करके नेल टिप को पेंट करें। फिर अपने नाखूनों पर टॉपकोट पॉलिश की एक पतली परत लगाएं।
4. डिजाइन फ्रेंच नेल पॉलिश
अपने डिज़ाइन किए गए फ्रेंच नेल पॉलिश के साथ क्रिएटिव बनें। ऐसा करने के लिए आपको अपने बेस के लिए तीन रंग, और डिजाइन को चुनना होगा। डिजाइन के लिए, आप चाहें तो कई रंगों का चयन कर सकते हैं। रंगों के बारे में सोचें जो एक साथ एक दूसरे के अच्छा लगे। आप पोल्का डॉट्स, धारियों या फूलों को पेंट कर सकते हैं। हालाँकि, पोल्का डॉट्स सबसे आसान ऑप्शन होगा। बेस लेयर को पेंट करने से शुरुआत करें, फिर अपने नाखूनों के सिरों को पेंट करें। इसके बाद, अपने बेस कलर पर पोल्का डॉट्स बनाएं। बस आपके नाखून तैयार हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
