Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अनचाहे बालों से चाहिए छुटकारा, घर पर बचे साबुन से बनाएं ये DIY हेयर रिमूवर सॉप
शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर आने वाले अनचाहे बालों को हटाने के लिए सभी लड़कियां और महिलाओं कई तरीके अपनाती हैं। हेयर रिमूवर क्रीम, रेजर, वैक्स से हेयर रिमूव करती हैं, लेकिन कभी-कभी इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।
हेयर रिमूवर क्रीम, वैक्स से होने वाले साइड इफेक्ट और दर्द के कारण कई महिलाएं अक्सर अपने शरीर से अनचाहे बालों को हटाने से भी डरती हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, आप घर पर एक हेयर रिमूवर साबुन बनाकर भी अपने शरीर से अनचाहे बालों को आसानी से हटा सकते है।

अक्सर हमारे घर पर साबुन के टुकड़े बच जाते हैं, जिन्हे हम फेंक देते हैं। लेकिन आप इसे फेंकने के स्थान पर इसका इस्तेमाल हेयर रिमूवर साबुन बनाने के लिए करें। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको घर पर बचे हुए साबुन की मदद से अनचाहे बालों को रिमूव करने के लिए हेयर रिमूवर साबुन बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। जिसके बाद आपको हेयर फ्री और सॉफ्ट स्किन आसानी से मिल पाएगी।
होममेड हेयर रिमूवर साबुन बनाने की रेसिपी
सामग्री -
* साबुन के बचे टुकड़े/ पीयर्स साबुन - 1
* बेरियम सल्फेट - 2 बड़े चम्मच
* हल्दी पाउडर - आधा छोटा चम्मच
बनाने की विधि
1. हेयर रिमूवर साबुन बनाने के लिए सबसे पहले बचे हुए साबुन या फिर पीयर्स साबुन ले लेकर उसे काट लीजिए।
2. एक वैक्स हीटर लेकर उसमें साबुन के सभी टूकड़े डालें और उसे गर्म करके पिघला लें।
3. साबुन के अच्छे से पिघलने के बाद हिटर को बंद कर दें ताकि साबुन जले नहीं।
4. साबुन के पिघलने की प्रक्रिया हो जाने के बाद 2 चम्मच बेरियम सल्फेट पाउडर ( मार्केट या ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगा ) और 5. एक चुटकी हल्दी पाउडर इसमें डालकर मिला दें।
6. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला दें और फिर सांचे में डालकर सूखने के लिए रख दें।
7.बस आपको हेयर रिमूवर साबुन इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।
हेयर रिमूवर साबुन के इस्तेमाल का तरीका-
1. अपनी स्किन को हेयर फ्री और सॉफ्ट बनाने के लिए सबसे पहले अपनी स्किन पर पानी लगा लें।
2. इसके बाद साबुन को स्किन पर धीरे-धीरे लगाते हुए रगड़ें।
3. इस दौरान आपको धीरे-धीरे स्किन से बाल निकलते हुए नजर आएंगे।
4. इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन आपकी स्किन से धीरे-धीरे सारे बाल निकल जाएंगे।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
