Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
बदन से 24 घंटे आती रहे फूलों सी भीनी खुश्बू , इसके लिए घर पर बनाएं ये स्पेशल परफ्यूम
गर्मी के मौसम में चाहे हम कितना भी नहा ले लेकिन हमारे शरीर से पसीने की गंध जाती नहीं है। घर के बाहर निकलते ही हम पसीने से नहा लेते हैं, जिस कारण हमारे शरीर से बदबू आने लगती है। ऐसे में हम सभी गर्मी में हर वक्त अपने साथ परफ्यूम साथ लेकर चलते हैं।
लेकिन कई बार हमें मार्केट में हमारी पसंद की खुशबू वाला परफ्यूम नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए एक होम रेमेडी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप अपनी पसंद की खुशबू के साथ परफ्यूम तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। तो आइए जानते हैं घर पर आपना खुद का फूलों वाला परफ्यूम तैयार करने की आसान रेसिपी...

फूलों का परफ्यूम बनाने की विधि -
सामग्री -
* ताजे फूल- गुलाब या चमेली ( आपके पसंद का कोई भी )
* कैरियर ऑयल
* ऐल्कोहॉल
* आसुत जल
* एसेंशियल ऑयल
परफ्यूम बनाने की विधि -
1. सबसे पहले अपने मनपसंद फूलों को चुनें, लेकि ध्यान रहे आपके बाद एक स्ट्रॉन्ग खुशबू वाले फूल है। आप चाहे तो एक जैसे फूल, या अलग-अलग फूलों का भी चयन कर सकते हैं।
2. इन सभी फूलों की पंखुड़ियां तोड़कर किसी साफ कांच के जार में रख दें।
3. अब फूलों के ऊपर कैरियर ऑयल डाल दें और फिर इस डार को धीरे-धीरे हिलाकर मिला दें।
4. जार को एक टाइट-फिटिंग ढक्कन के साथ सील करें और इसे ठंडे, अंधेरे स्थान पर रखें। पंखुड़ियों को लगभग फूल की पंखुड़ियों को 1 से 2 हफ्ते तक इस तेल में रहने दें। रोजाना 1 मिनट धीरे-धीरे इस जार को हिलाएं।
5. 2 हफ्ते के बाद आप फूलों की पंखुड़ियों को हटाने के लिए एक महीन जालीदार छलनी का इस्तेमाल करें। और तेल से फूल की पंखुड़ियों को अलग कर दें।
6. अब एक एक अलग ग्लास कंटेनर में, बराबर मात्रा में ऐल्कोहॉल और आसुत जल मिलाना है। यह मिश्रण आपके परफ्यूम को स्टोर और पतला करने में मदद करेगा।
7. अब शराब और पानी के इस मिश्रण में फूल की खूशबू वाला कैरियल ऑयल डालकर इसे हल्के से हिलाते हुए मिलाएं।
8. अगर जरूरत हो तो आप इसमें अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल मिला सकते हैं।
9. बस आपको होममेड फूलों वाला परफ्यूम तैयार है, अब इस मिश्रण को कांच के एयर टाइट परफ्यूम बोतल में डालें।



Click it and Unblock the Notifications
