Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
महंगे प्रोडक्ट्स भूल जाइए, इस सस्ते कोरियन मास्क से पाएँ शीशे जैसी स्किन
Korean Face Pack for Instant Glow : कोरियन ब्यूटी ट्रेंड आज पूरी दुनिया में लोकप्रिय है, और इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें स्किन को बाहरी सजावट से ज्यादा अंदर से पोषण देने पर ध्यान दिया जाता है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं होता, और कई बार इनमें मौजूद केमिकल्स स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। लेकिन, घर पर मौजूद कुछ सस्ते और नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से आप आसानी से ऐसा फेशियल मास्क बना सकती हैं, जो आपकी त्वचा को सिर्फ एक रात में निखार देगा और शीशे जैसी चमक प्रदान करेगा।
यह कोरियन फेशियल मास्क चावल का आटा, हल्दी, शहद, एलोवेरा जेल और चावल का पानी जैसे प्राकृतिक तत्वों से तैयार किया जाता है। इन सभी का स्किन पर अलग-अलग और बेहतरीन असर होता है। चावल का आटा स्किन से डेड सेल्स हटाकर उसे स्मूथ और सॉफ्ट बनाता है। हल्दी अपने एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जानी जाती है, जो स्किन की रंगत निखारती है और पिंपल्स को रोकती है। शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइज़र है, जो स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है और रूखापन खत्म करता है।

एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देता है, डैमेज को रिपेयर करता है और सूजन कम करता है। वहीं, चावल का पानी स्किन को ब्राइट और टाइट करने में बेहद असरदार है, जिससे स्किन यंग और हेल्दी दिखती है।
ऐसे बनाएं कोरियन फेशियल मास्क
- सबसे पहले एक साफ कटोरी लें।
- उसमें 1 छोटा चम्मच चावल का आटा डालें।
- अब इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं।
- इसके बाद आधा छोटा चम्मच शहद डालें।
- फिर 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब इसमें 2-3 चम्मच चावल का पानी डालें और मिक्स करें, जब तक एक स्मूद पेस्ट न बन जाए।
- पेस्ट न बहुत पतला होना चाहिए, न बहुत गाढ़ा, ताकि यह चेहरे पर आसानी से लग सके।
लगाने का सही तरीका
मास्क लगाने से पहले चेहरा अच्छी तरह साफ करें। इसके लिए हल्का फेस वॉश, या फिर कच्चे दूध और गुलाब जल का इस्तेमाल करें, ताकि सारी धूल-मिट्टी और ऑयल निकल जाए।
- अब तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
- 15 मिनट तक इसे सूखने दें।
- समय पूरा होने पर ठंडे पानी से चेहरा धो लें और साफ तौलिए से हल्के हाथों से पोंछें।
- इसके बाद स्किन पर हल्का मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं, ताकि हाइड्रेशन बना रहे।
इस्तेमाल का सही समय और फायदे
इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार करना सबसे अच्छा होता है। रात को सोने से पहले इसका उपयोग करने से स्किन को आराम और पोषण दोनों मिलता है। सुबह उठते ही चेहरा ताजा, साफ और ग्लोइंग नजर आता है। यह मास्क
- तुरंत निखार लाता है,
- स्किन टोन को समान करता है,
- पिंपल और दाग-धब्बों को कम करता है,
- झुर्रियों और फाइन लाइन्स को घटाता है।
नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बना यह कोरियन फेशियल मास्क न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि नियमित उपयोग से आपकी स्किन को लंबे समय तक हेल्दी और यंग बनाए रख सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
