Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Sonakshi Sinha ने शेयर किया लंबे बालों का राज, घर पर बनाती हैं ये खास हेयर स्प्रे
Sonakshi's DIY Hair Growth Spray : बालों से जुड़ी समस्याओं जैसे झड़ना, डैंड्रफ, और ग्रोथ न होना हर किसी की चिंता का कारण बनते हैं। इस परेशानी से सेलेब्रिटीज भी अछूते नहीं हैं, लेकिन वे भी कई बार घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी अपने मजबूत और घने बालों के लिए एक आसान-सा होममेड हेयर ग्रोथ स्प्रे इस्तेमाल करती हैं।
यह स्प्रे न केवल बालों की जड़ों को पोषण देता है, बल्कि बालों के टूटने की समस्या को भी काफी हद तक कम करता है।

कैसे बनाएं सोनाक्षी सिन्हा का हेयर ग्रोथ स्प्रे
इस DIY हेयर ग्रोथ स्प्रे को बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन घरेलू सामग्रियों की जरूरत होगी- रोजमेरी, लौंग और मेथी के दाने। एक पैन में पानी लें और उसमें एक चम्मच रोजमेरी, आधा चम्मच लौंग और एक चम्मच मेथी के दाने डालकर अच्छे से उबालें। जब पानी अपनी रंगत बदल ले और सारी चीज़ें अच्छे से उबल जाएं, तो गैस बंद कर दें और इस पानी को ठंडा करके छान लें। फिर इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर रख लें। इसे आप हफ्ते में 2-3 बार बालों की जड़ों और सिरों पर छिड़क सकते हैं। एक से डेढ़ घंटे के लिए इसे बालों में छोड़ें और फिर किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।
रोजमेरी के फायदे
रोजमेरी एक शक्तिशाली हीलिंग हर्ब है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है जिससे हेयर फॉलिकल्स को पोषण मिलता है और बालों की ग्रोथ तेज होती है। साथ ही यह डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली को भी दूर करने में मदद करता है।
लौंग से हेयर हेल्थ में सुधार
लौंग में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण स्कैल्प को साफ रखते हैं और बिल्डअप हटाते हैं। यह डैंड्रफ को घटाने और बालों को शाइनी बनाने में सहायक है। इसके नियमित इस्तेमाल से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और हेयर फॉल की समस्या भी कम होती है।
मेथी के दानों का असर
मेथी प्रोटीन, आयरन और विटामिन से भरपूर होती है जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाती है। यह बालों के झड़ने को रोकती है, हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देती है और स्कैल्प को फंगल इंफेक्शन से बचाती है। इसके नियमित इस्तेमाल से बाल घने और हेल्दी बनते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
