Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
पीले दांतों की वजह से होती है शर्मिंदगी, इस फल के छिलके को रगड़ने से मिलेंगे मोतियों जैसे दांत
दांत न केवल खाना चबाने में मदद करते हैं बल्कि चेहरे की सुंदरता भी बढ़ाते हैं। सफेद और चमकते दांत सभी को भाते हैं, लेकिन गलत खान-पान से दांतों पर टार्टर या प्लेक जम जाता है, जो उनकी सफेदी कम कर देता है। दांतों की सही देखभाल से यह समस्या रोकी जा सकती है।
दांतों का पीलापन एक आम समस्या बन गई है, जिससे कई बार लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। गलत खान-पान और ओरल हेल्थ का ध्यान न रखने से यह समस्या बढ़ जाती है। पीले दांत होने से ऑफिस में या दोस्तों के बीच जाने में हिचकिचाहट महसूस होती है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं। कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से दांतों का पीलापन दूर किया जा सकता है। आज हम आपको एक देसी नुस्खा बताएंगे जो असरदार साबित होगा।

पीले दांतों के लिए लगाए इस छिलके का पाउडर
दांत सफेद करने के लिए बाजार में कई प्रोडक्ट मिलते हैं, लेकिन वे हमेशा कारगर नहीं होते। अगर आप दांतों को नैचुरली वाइट करना चाहते हैं, तो घर पर बना टूथपेस्ट ट्राय करें। इसके लिए केले के छिलके के अंदर के सफेद हिस्से को चम्मच से निकाल लें। इसमें थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस मिश्रण से दांत साफ करें, पीली परत हट जाएगी और दांत चमक उठेंगे।
केले के छिलके का पाउडर बनाने के लिए छिलकों को धूप में सुखाकर पीस लें। पाउडर में 1 चम्मच कैल्शियम पाउडर, 2 चम्मच जैतून का तेल, और 1 चम्मच नमक मिलाएं। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें और मिश्रण को एयरटाइट डिब्बे में सुरक्षित रखें। यह पाउडर दांतों को साफ और चमकदार बनाने में मदद करेगा।
कैसे करें इस्तेमाल
इस पाउडर को इस्तेमाल करने के लिए पहले दांतों को पानी से अच्छी तरह साफ करें। फिर ब्रश या उंगली पर पाउडर लेकर उसे दांतों पर अच्छे से लगाएं। इसे दांतों पर लगभग 5 मिनट के लिए लगा छोड़ें। इसके बाद उंगली या ब्रश से दांतों को रगड़कर अच्छे से साफ करें। अंत में गुनगुने पानी से कुल्ला करें।
इस प्रक्रिया को सप्ताह में 2-3 बार से अधिक न करें, क्योंकि बेकिंग सोडा का अत्यधिक उपयोग दांतों की इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है।
दांतों के लिए प्लाक होता है नुकसानदायक
एक्सपर्ट के अनुसार, केले का छिलका मिनरल्स जैसे पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो दांतों की सफेदी बनाए रखने में मदद करता है। अगर प्लेक को लंबे समय तक साफ नहीं किया गया तो यह टार्टर में बदल सकता है, जो दांतों और मसूड़ों को कमजोर कर सकता है। इसके साथ ही दांतों की सही सफाई न होने पर पायरिया, मसूड़ों से खून आना और इंफेक्शन जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जिन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications